Advertisment

Corona की दूसरी लहर के खिलाफ सेना ने झोंकी ताकत, हर मोर्चे पर देगी देश का साथ

Corona की दूसरी लहर के खिलाफ सेना ने झोंकी ताकत, हर मोर्चे पर देगी भारत की मदद, Army pushes strength against Corona second wave will help India on every front

author-image
Shreya Bhatia
Corona की दूसरी लहर के खिलाफ सेना ने झोंकी ताकत, हर मोर्चे पर देगी देश का साथ

नई दिल्ली। भारतीय सेना के तीनों अंग (Indian Armed Forces) अपने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारीजनों की देख-रेख में तो जुटे ही हुए हैं, साथ-साथ सिविल अस्पतालों (Civil Hospitals) में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सेना के सभी अस्पताल इस वक्त पूरी तरह से भरे हुए हैं. लिहाजा दिल्ली के बेस अस्पताल को पूरा कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। सेना की सभी कमान के लोकल कमांडरों को ये निर्देश दिए गए हैं जहां भी अतिरिक्त बेड हों वो सिविल के कोविड मरीजो को दें।

Advertisment

यही नहीं ज्यादातर मेडिकल स्टाफ को कोविड अस्पताल में सिविल डॉक्टरों की मदद के लिए तैनात किया गया है। 23 अप्रैल तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली के पटेल कोविड अस्पताल में सेना के 72, अहमदाबाद में 35 और पटना में 35 मेडिकल स्टाफ को तैनात किया जा चुका है।

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक ये उस तरह की स्थिति है जब युद्ध के समय भारतीय सेना वॉर प्लान के तहत सिविल के अस्पतालों की सेवाए लेती है। लेकिन इस समय में रिवर्स स्थिति हो गई है। अब सिविल को सेना के अस्पतालों की सेवाएं लेनी पड़ रही हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा फैसला करते हुए भूतपूर्व सैनिक और उनके परिवारवालों की चिकित्सा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अस्थायी भर्ती की मंजूरी दे दी है। देशभर के कुल 51 ECHS पॉलीक्लिनिक में एक चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग सहायक, फार्मासिस्ट, ड्राइवर और चौकीदार की भर्ती की जाएगी। कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जा रहे अतिरिक्त स्टाफ को 3 महीने के लिए स्टेशन हेडक्वाटर की तरफ से रखा जाएगा जिन्हें रात की ड्यूटी में तैनात किया जाएगा।

Advertisment

अस्थायी मेडिकल स्टाफ को दी जाएगी इतनी सैलरी

इसके तहत तीन महीने तक हर मेडिकल अफसर को 75 हजार प्रतिमाह, नर्सिंग असिस्टेंट और फार्मासिस्ट को 28100 रुपए, ड्राइवर को 19700 रूपये प्रतिमाह दिए जाएगा। सबसे ज्यादा 22 ECHS पॉलीक्लिनिक सेना के पश्चिमी कमान में हैं जो कि हाई प्रेशर ECHS पॉलीक्लिनिक हैं. यहां मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें