MI VS DC: अर्जुन तेंदुलकर करने वाले है मुंबई के लिए डेब्यू? जानिए संभावित प्लेइंग-11

MI VS DC: अर्जुन तेंदुलकर करने वाले है मुंबई के लिए डेब्यू? जानिए संभावित प्लेइंग-11 MI VS DC: Arjun Tendulkar to debut for Mumbai? Know the possible playing-11

MI VS DC: अर्जुन तेंदुलकर करने वाले है मुंबई के लिए डेब्यू? जानिए संभावित प्लेइंग-11

MI VS DC: आईपीएल 2023 में आज 11 अप्रैल की शाम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 16वें सीजन में अब तक अपनी जीत का खाता भी नहीं खोल सकी मुंबई की टीम दिल्ली के खिलाफ मुकाबले जीतने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की टीम भी आईपीएल 2023 में अपना खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

बता दें कि IPL 2023 मुंबई इंडियंस को कुल खेले 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में आरसीबी ने हराया था वहीं दूसरे मैच में चेन्नई ने वानखेड़े में रौंद दिया था। वहीं दूसरी तरफ DC ने अब तक खेले गए सभी तीन गेम गंवाए हैं। दोनों टीमें नए सीजन का पहला अंक हासिल करने के लिए बेताब हैं।

अर्जुन आईपीएल करने वाले है मुंबई के लिए डेब्यू?

गौरतलब है कि बुमराह की गैरमौजूदगी के कारण मुंबई की गेंदबाजी लाईन कमजोर दिख रही है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी चेन्नई के खिलाफ मैच से बाहर बैठे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि वह कुछ चोट से जूझ रहे थे और टीम उनके मामले में कुछ भी जोखिम नहीं लेना चाहती थी। वहीं माना जा रहा है कि अगर दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में भी आर्चर चोट के कारण नहीं खेलते है तो उनकी जगह अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू कर सकते है।

[caption id="attachment_208205" align="alignnone" width="1036"]arjun_tendulkar अर्जुन तेंदुलकर करने वाले मुंबई के लिए डेब्यू?[/caption]

2021 से ही मुंबई के साथ जुड़े है अर्जुन

बता दें कि साल 2021 में ही महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन आईपीएल में मुंबई फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। हालांकि अब कर उन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। टी20 मैचों में अर्जुन के परफॉर्मेंस की बात करें तो वह काफी बेहतर है। कुल खेले 9 टी20 मुकाबलों में इस ऑलराउंडर ने 16.50 की बॉलिंग औसत से 12 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट भी 6.60 रहा है।

MP Cabinet Meeting 2023 : दो लाख लोगों को मिलेगा रोजगार,MP में अब इनको भी मिलेगा आरक्षण का लाभ

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2023 मैच के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (c), इशान किशन (wk), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (wk), चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्ट्ज

IPL 2023: विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ेगा यह खिलाड़ी, रवि शास्त्री ने बताया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article