Arjun Singh Statue Inauguration : खत्म हुआ विंध्य का इंतजार! आज CM शिवराज करेंगे अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Arjun Singh Statue Inauguration : खत्म हुआ विंध्य का इंतजार! आज CM शिवराज करेंगे अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण arjun-singh-statue-inauguration-the-wait-for-vindhya-is-over-today-cm-shivraj-will-unveil-the-statue-of-arjun-singh-pds

Arjun Singh Statue Inauguration : खत्म हुआ विंध्य का इंतजार! आज CM शिवराज करेंगे अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

भोपाल। MP Bhopal News एमपी में आज राजनीति Arjun Singh Statue Inauguration  को लेकर एक बड़ा दिन है। जी हां प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज व्यापमं चौराहे पर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। इसी के साथ विंध्य क्षेत्र की जनता का इंतजार खत्म हो जाएगा। मूर्ती का अनावरण सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे। जिसका आयो​जन शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ विंध्य के जनप्रतिनिधियों की मांग आज पूरी हो जाएगी। साथ ही मूर्ती को लेकर लंबे समय से चली आ रही राजनीति का भी पटाक्षेप हो जाएगा। विंध्य से निकलकर देश के कद्दावर नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण को लेकर लंबे समय से सियासत चली आ रही थी। आपको बता दें इस चीज को लेकर कार्यक्रम से पहले कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया।

कलेक्टर ने लिया जायजा — Arjun Singh Statue Inauguration 
आज शाम व्यापम चौराहे पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण व्यापम चौराहे पर करेंगे। यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर अविनाश लवानिया नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने पूर्व में अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण की बात कही थी। जिसके साथ ही उन्होंने पूरे विंध्य के लोगों को भोपाल आमंत्रित किया था। भोपाल में रहने वाले विंध्यवासियों से भी भोपाल के व्यापम चौराहे पर एकत्र होकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण करने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article