Mesh Weekly Horoscope: मेष राशि वालों की करियर में होगी प्रगति, आय बढ़ेगी, वैवाहिक जीवन सुखद, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mesh Weekly Horoscope: मेष राशि वालों की करियर में होगी प्रगति, आय के बनेंगे स्त्रोत, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल Aries Weekly horoscope 31 march 6 April 2025 mesh rashi health arthik prem saptahik rashifal lucky day upay hindi zkv

Mesh Weekly Horoscope 31 March-6 April 2025

Mesh Weekly Horoscope 31 March-6 April 2025

Mesh Weekly Horoscope 31 March-6 April 2025 Mesh Saptahik Rashifal: इस सप्ताह चंद्रमा की स्थिति मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगी, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक साबित होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि इस हफ्ते आपका करियर, प्रेम, आर्थिक और स्वास्थ्य कैसा रहेगा। वहीं, लकी डेट और उपाय क्या है। पढ़ें मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (Mesh Rashi Saptahik Rashifal)

मेष राशि का राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal)

अगर आप कोई नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। नौकरीपेशा जातकों को भी वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे।

हालांकि, सप्ताह के अंत में (5-6 अप्रैल) सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें और अनावश्यक विवादों से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, नहीं तो मामूली दुर्घटना हो सकती है।

मेष राशि साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Mesh Saptahik Health Rashifal)

आपका और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मंगल के प्रभाव से रक्त संबंधी समस्याएं या थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है।
बाएं पैर की उंगलियों में चोट लगने की आशंका है, सावधान रहें।
त्वचा, आंखों और नसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

मेष राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Mesh Saptahik Arthik Rashifal)

चंद्रमा के सकारात्मक प्रभाव से धन लाभ की संभावना है।
कानूनी या ऋण संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें।
2-3 अप्रैल को विशेष आर्थिक लाभ हो सकता है।

मेष राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Mesh Saptahik Prem Rashifal)

प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
साथी के साथ संवाद बनाए रखेंगे तो तनाव कम होगा।

मेष राशि शुभ तिथियां (Mesh Saptahik Lucky-Unlucky Dates)

शुभ तिथियां: 31 मार्च, 1 व 6 अप्रैल (नए कार्य शुरू करने के लिए उत्तम)
धन लाभ की तिथियां: 2-3 अप्रैल
सामान्य दिन: 4-5 अप्रैल

मेष राशि के लिए उपाय

प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
मंगलवार को दुर्गा मां को तेल का दीपक अर्पित करें।
सकारात्मकता बनाए रखें और अधिक जोखिम भरे कार्यों से बचें।

यह भी पढ़ें-

Kumbh Weekly Horoscope: कुंभ के पास गलत रास्ते से आएगा धन, मसूर की दाल से ऐसे बनेंगे काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Meen Weekly Horoscope: इस सप्ताह मीन राशि पर बुध, शुक्र दिखाएंगे असर, घर की पहली रोटी गाय को खिलाने से बनेंगे काम

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article