26 April Ka Rashifal: बुधवार का दिन क्या आपके लिए होगा खास, क्या कहते हैं आपके तारे

26 April Ka Rashifal 2023 बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए तो बेहद खास रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

24 Feb 2023 Ka Rashifal : पंचकों की समाप्ति के साथ इनके लिए शुभ होगा शुक्रवार का दिन, ये उपाय आ सकते हैं काम

नई दिल्ली। 26 April Ka Rashifal 2023 बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए तो बेहद खास रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। चलिए पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर केवल सोना ही नहीं, बल्कि ये चीजें खरीदने से भी आता है गुडलक

मेष राशि –  26 April Ka Rashifal: 
इस राशि के अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ लोग बाधा डाल सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि — 26 April Ka Rashifal: 
धन प्राप्ति का योग है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यालय में सफलता मिल सकती है। हालांकि इस दौरान शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। स्वास्थ आपका ठीक रहेगा।

Guru Uday 2023 : इस दिन उदित हो रहे हैं गुरू, क्या होंगे बदलाव

मिथुन राशि — 26 April Ka Rashifal: 
शासकीय कार्यालय से मदद मिलेगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनाव पूर्ण हो सकता है। संतान का आपको सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान दुर्घटना का भी योग भी बनते दिख रहा है।

कर्क राशि —
भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। धन आने का उत्तम योग है। शासकीय कार्यों में आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। पिताजी को कष्ट हो सकता है। आपको अपनी संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

Multani Mitti Side Effects : आपको फायदे तो पता ही होंगे, अब जान लें मुल्तानी मिट्टी के साइड इफेक्ट्स भी

सिंह राशि —26 April Ka Rashifal:  
जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वरिष्ठ और अपने से कनिष्ठ सबका सहयोग आपको प्राप्त होगा। शासकीय कार्यालयों में आपको सफलता प्राप्त होगी। धन आने का योग कम है। भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें।

कन्या राशि —
आपके भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। भाग्य से आपके कई कार्य हो जाएंगे। अगर आप शासकीय अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आपके नए शत्रु बन सकते हैं। पुराने शत्रु शांत रहेंगे। छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है।

तुला राशि —
आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्य की अपेक्षा परिश्रम पर ध्यान देना होगा। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। आपके शत्रु शांत रहेंगे।

वृश्चिक राशि
विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य में कोई खराबी आ सकती है। संतान से आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके जीवनसाथी के लिए समय अति उत्तम है। अविवाहित जातकों के लिए भी समय अच्छा है।

धनु राशि
आपके सुख में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। आप संतान से ज्यादा उम्मीद ना करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी आएगी। आपके संतान को भी कष्ट हो सकता है। आपको अपने भाग्य से बिल्कुल उम्मीद नहीं करना चाहिए।

मकर राशि
संतान आपकी खूब मदद करेगी। भाग्य से भी आपके कार्य हो सकते हैं। धन आने का अच्छा योग है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों से उत्तम संबंध रहेंगे। आपके संतान की उन्नति होगी।

कुंभ राशि
भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। संतान का सहयोग भी प्राप्त नहीं होगा। धन आने का अच्छा योग है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आई खराबी अभी दूर नहीं हो पाएगी। भाग्य आपका साथ देगा।

मीन राशि
कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। आपके सुख में कमी आएगी। माताजी को कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धन आने की मात्रा में कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article