April 2023 Grah Gochar : अप्रैल में कौन सा ग्रह कब बदलेगा अपनी चाल, यहां देखें पूरी लिस्ट

april-2023-grah-gochar : अप्रैल में कौन सा ग्रह कब बदलेगा अपनी चाल, यहां देखें पूरी लिस्ट april-2023-grah-gochar : -which-planet-will-change-its-course-in-april-see-the-complete-list-here-pds

April 2023 Grah Gochar : अप्रैल में कौन सा ग्रह कब बदलेगा अपनी चाल, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। April 2023 Grah Gochar  हर महीने ग्रहों की चाल बदलती है। इसी क्रम में अप्रैल माह में भी नवग्रहों में एक बार फिर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400)के अनुसार अप्रैल के महीने में चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसमें ग्रहों के देवता सूर्य सबसे पहले अपना गोचर करेंगे। तो वहीं देव गुरू वृहस्पति भी अपनी राशि छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे।

इन ग्रहों की बदलेगी चाल - April 2023 Grah Gochar 
सूर्य गोचर - surya gochar 
अभी तक मीन राशि में चल रहे सूर्य अप्रैल में चल रहे सूर्य 14 अप्रैल की शाम 5ः5 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जो करीब एक महीने के लिए इसी राशि में विद्यमान रहेंगे। इसके बाद 15 मई को एक बार फिर इनका गोचर होगा।

बुध गोचर - budh gochar 
दूसरे गोचर के रूप में बुद्धि और ज्ञान के देवता गुरू बुध अपनी चाल बदलेंगे। जो अभी मेष राशि में ही चल रहे हैं। लेकिन 21 अप्रैल की रात 2ः03 मिनट पर ये वक्री हो जाएंगे। इसके बाद 15 मई को ये एक बार फिर से इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद ये 7 जून को वृष राशि में पहुंचेंगे।

गुरू गोचर - guru gochar 
अप्रैल माह में एक अैर सबसे बड़ा परिवर्तन होगा। जहां करीब 13 महीने बाद देव गुरू वृहस्पति अपनी राशि बदलेंगे। जी हां अभी तक मीन राशि में चल रहे गुरू 22 अप्रैल को सुबह 6ः41 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शुक्र गोचर - shukra gochar 
चैथे गोचर के रूप में अप्रैल माह में सांसारिक सुखों और भौतिक सुख सुविधाओं के कारक शुक्र देव अपना परिवर्तन करेंगे। अभी तक मेष राशि में चल रहे शुक्र 6 अप्रैल को सुबह 8ः24 मिनट पर वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो करीब 28 दिन तक तक इसी राशि में रहकर 2 मई को अपनी राशि बदलेंगे।

anil kumar 2

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article