/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-BJP.jpg)
MP BJP : विधानसभा 2023 की तैयारियों में जुटी मध्यप्रदेश बीजेपी अपने सभी प्रकोष्ठों में नियुक्तियों कर उन्हें मजबूत कर रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश बीजेपी ने झुग्गी झोंपड़ी प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की है। भाजपा झुग्गी झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खंडेलवाल ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से मध्यप्रदेश के संभागों में प्रदेश सह संयोजकों की नियुक्ति की हैं। जिसकी एक सूची भी जारी कर दी है।
जारी सूची के अनुसार राजू तिवारी को सागर संभाग का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। रंजित सिंह को नर्मदापुरम, सुनील डागर को उज्जैन, दीपक नाहर को जबलपुर संभाग, आशुतोष तिवारी को भोपाल संभाग, भोपाल नगर, राजा कौरव को ग्वालियर संभाग, ब्रजेश सिंह को रीवा संभाग, वेदप्रकाश शर्मा को इंदौर संभाग, खंडवा जिला, रविंद्र प्रताप सिंह को शहडोल, राकेश सिंह तोमर को चंबल संभाग संभाग का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us