Sawan Mehndi Designs: सावन के महीने में हाथों पर लगाएं ये मेहंदी डिज़ाइन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ, हाथ लगेंगे सुंदर

Sawan Mehndi Designs: सावन के महीने में हाथों पर लगाएं ये मेहंदी डिज़ाइन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ, हाथ लगेंगे सुंदर

Sawan Mehndi Designs: सावन के महीने में हाथों पर लगाएं ये मेहंदी डिज़ाइन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ, हाथ लगेंगे सुंदर

Sawan Mehndi Designs: मेंहदी एक पारंपरिक भारतीय कला है जिसमें हाथों और पैरों पर सुंदर डिज़ाइन बनाए जाते हैं। इसे शादी, त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर लगाया जाता है। मेंहदी का रंग हरा होता है और इसे पौधे की पत्तियों से तैयार किया जाता है। जैसा कि आप जानतें हैं सावन के महीने की शुरुआत हो गई है.

इस महीने में अक्सर लोग हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा करते हैं. पूजन में महिलाएं सज-सवार के बैठती हैं. इस सावन के महीने में महिलाओं का मेहँदी लगाना शुभ माना जाता है. अगर आप भी मेहँदी लगाने के शौकीन हैं तो आप इस सावन में अपने हाथों को सुंदर डिज़ाइन से सजा सकते हैं.

आज हम आपको 5 मेहंदी की डिज़ाइन बताएंगे जिन्हें आप लगा सकती हैं.

अरेबिक डिज़ाइन: अगर आपको फूलों वाली मेहँदी बहुत पसंद है तो आप इस सावन में अरबिक डिज़ाइन की मेहंदी लगा सकते हैं. इस अरबिक मेहंदी डिज़ाइन में हाथों के पीछे और आगे फ्लोरल यानी फूलों की डिज़ाइन की मेहँदी बनाई जाती है. आप छोटे या बड़े दोनों तरह के फूलों को बना सकते हैं.

publive-image

अरबीक मेहंदी डिज़ाइन की विशेषता यह है कि यह अधिक खाली जगह छोड़ती है, जिससे इसका लुक साफ और आकर्षक बनता है. इस डिज़ाइन में बड़े और बोल्ड पैटर्न बनाए जाते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं.

भारतीय डिज़ाइन: भारतीय मेहंदी डिज़ाइन में बारीक और जटिल पैटर्न होते हैं, जिसमें  भगवान गणेश, और दुल्हन-दुल्हा की फोटो शामिल होती हैं। यह डिज़ाइन सावन और शादी के मौकों पर बहुत पसंद किया जाता है.

publive-image

मराठी डिज़ाइन: इस डिज़ाइन में मुख्य हाथ की उंगलियों और हथेलियों पर बारीक और सुंदर पैटर्न होते हैं। यह डिज़ाइन साधारण होते हुए भी बहुत आकर्षक लगते हैं और मराठी संस्कृति में इन्हें काफी महत्व दिया जाता है.

publive-image

मोरोक्कन डिज़ाइन: मोरोक्कन मेहंदी डिज़ाइन में जियोमेट्रिकल पैटर्न और बड़े मोटिफ होते हैं। यह डिज़ाइन आधुनिकता और परंपरा का खूबसूरत कॉम्बो होते हैं और सावन के मौके पर इन्हें लगाना एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है.

publive-image

पारंपरिक रजवाड़ी डिज़ाइन: राजस्थान की पारंपरिक रजवाड़ी मेहंदी डिज़ाइन में बारीक  पैटर्न होते हैं। इस डिज़ाइन में राजस्थानी लोककथाओं और सांस्कृतिक डिज़ाइन होता है, जो हाथों को एक शाही लुक प्रदान करता है.

publive-image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article