Advertisment

Apple Cider Vinegar: तेजी से वजन कम करने में सेब का सिरका कर सकता है मदद, जानें कब और कैसे करें सेवन

Apple Cider Vinegar: तेजी से वजन घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर कैसे कर सकता है मदद और इसे कब और कैसे लें जानें।

author-image
Vishalakshi Panthi
Apple CIder Vinegar Benefits Weight Loss Consumption

Apple Cider Vinegar: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट्स अपनाते हैं, घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन फिर भी फिटनेस में कुछ खास असर नजर नही आता। क्या आप जानते हैं कि एक घरेलू उपाय भी आपकी मदद कर सकता है? हम बात कर रहे हैं Apple Cider Vinegar (ACV) यानी सेब के सिरके की।

Advertisment

जैसे सेब सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वैसे ही उससे बना सिरका भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सेब के रस को फर्मेंट करके जो फ्लूड तैयार होता है, वही एप्पल साइडर विनेगर कहलाता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम करना सरल बन सकता है।

कैसे करता है Apple Cider Vinegar वजन घटाने में मदद?

  • मेटाबॉलिज्म को तेज करता है: ACV का सेवन करने से शरीर की कैलोरी जलाने की प्रक्रिया तेज होती है।
  • भूख को कम करता है: इसे पीने से पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप अनावश्यक खाने से बच सकते हैं।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है: यह शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है, जिससे रक्त शर्करा स्तर संतुलित रहता है और वजन बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।

कब करें Apple Cider Vinegar का सेवन?

  1. सुबह खाली पेट:

    एक गिलास गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच ACV मिलाकर सुबह-सुबह पीने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है और शरीर दिनभर अधिक कैलोरी बर्न करता है।

  2. लंच से पहले:

    खाने से 15-20 मिनट पहले ACV पीने से भूख कम लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और कैलोरी इनटेक भी घटता है।

  3. रात को सोने से पहले:

    कुछ लोग इसे रात को लेने की सलाह देते हैं ताकि सोते समय फैट बर्निंग प्रक्रिया में सुधार हो सके। लेकिन इस समय सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, खासकर अगर आपको एसिडिटी की समस्या है।

Advertisment

बरतें ये सावधानियां:

  • हमेशा ऑर्गेनिक और फिल्टर्ड ACV का ही उपयोग करें।
  • इसे कभी भी सीधे न पिएं। हमेशा पानी में मिलाकर ही सेवन करें ताकि दांत और गले को नुकसान न पहुंचे।
  • दिन में दो बार से अधिक न लें।
  • लंबे समय तक सेवन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
  • ACV के साथ संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी जरूरी है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Summer Dinner Recipes: गर्मियों में रात को खाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी, शरीर हाइड्रेशन और ठंडक मिलेगी Summer Dinner Recipes

Advertisment

Summer Dinner Recipes: गर्मियों के मौसम में लोग शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए ऐसी चीजें डाइट में शाम‍िल करते हैं ज‍िनमें पानी की मात्रा ज्‍यादा हो। इस मौसम में भूख मिटाने के साथ-साथ खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

When to Drink Apple Cider Vinegar how to take apple cider vinegar How to consume Apple Cider Vinegar Best Time to Drink ACV Apple Cider Vinegar Weight Loss Apple CIder Vinegar for Weight Loss Apple Cider Vinegar Diet apple cider vinegar benefits ACV Weight Loss Tips ACV Weight Loss Secret ACV Weight Loss ACV for Weight Loss Timing ACV Benefits for Weight Loss
Advertisment
चैनल से जुड़ें