भारत के अलावा इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली, लोग एक दूसरे के साथ बांटते हैं खुशियां

भारत के अलावा इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली, लोग एक दूसरे के साथ बांटते हैं खुशियां Apart from India, Diwali is also celebrated with pomp in these countries, people share happiness with each other nkp

भारत के अलावा इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली, लोग एक दूसरे के साथ बांटते हैं खुशियां

नई दिल्ली। दीपावली को हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है। भारत में लोग पांच दिन पहले से ही फेस्टिवल मूड में आ जाते हैं। घर की साफ-सफाई और लाइटिंग का प्रबंध लोग कई दिन पहले से ही करने लगते हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक दिपावली के दिन भगवान राम, लंका के राजा रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे। इस दिन आयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। हालांकि प्रकाश का यह पर्व भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि किन किन देशों में इस त्योहार को मनाया जाता है।

1.श्रीलंका

प्रकाश का यह पर्व पड़ोसी देश श्रीलंका में भी मनाया जाता है। महाकाव्य रामायण से भी श्रीलंका का गहरा नाता है। यही वजह है कि लंका के निवासी भी दीवाली को खास ठंग से मनाते हैं। इस दिन वहां के लोग अपने-अपने घरों को चीनी मिट्टी के दीयों से सजाते हैं। वे एक-दूसरे के घर भी जाते हैं और उनके साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं।

2. थाईलैंड

थाईलैंड में सिर्फ दीपावली ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई त्योंहारों को अनोखे ढंग से मनाया जाता है। थाईलैंड में दीवाली को 'लम क्रियओंघ' के नाम से मनाया जाता है। यहां इस उत्सव में केले के पत्तों के दिए बनाकर, उनमें सिक्का और उस पर मोमबत्ती रखने की पंरपरा है। इसके बाद दिए को नदी के बहाव में छोड़ दिया जाता है। साथ ही यहां के लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं और मिलकर भोजन करते हैं।

3. मलेशिया

मलेशिया में दीवाली को 'हरि दीवाली' के रूप में मनाया जाता है। मलेशिया में दीवाली दक्षिण भारतीय परंपरा के साथ मनाई जाती है। त्योहार के दिन सुबह जल्दी उठ कर तेल और पानी से स्नान करने की परंपरा है। इसके बाद देवी-देवता की पूजा की जाती है। साथ ही कई जगहों पर दीवाली उत्सव के लिए मेले भी लगाए जाते हैं।

4. नेपाल

नेपाल में दीपावली को तिहार के रूप में मनाया जाता है। ये उत्सव यहां पांच दिनों तक चलता है। पहले दिन गायों की पूजा की जाती है। दूसरे दिन कुत्तों की पूजा की जाती है और उन्हें भोजन दिया जाता है। उत्सव का तीसरा दिन भारत की दीवाली के जैसा ही होता है, उस दिन मिठाइयां बनाई जाती हैं, देवी-देवता की पूजा की जाती है और घरों को सजाया जाता है। चौथे दिन भगवान यमराज की पूजा होती है और पांचवा दिन भैया दूज के रूप में भाई-बहन को समर्पित होता है।

5. पाकिस्तान

पाकिस्तान में जो लोग दिवाली सेलिब्रेट करते हैं, वो भारत की तरह ही करते हैं। यहां भी भारत की तरह पटाखे छोड़े जाते हैं और डेकोरेशन की जाती है। लेकिन, यहां एक चीज अलग देखने को ये मिलती है कि पाकिस्तान में दिवाली के दिन लोग मंदिर में जाकर ज्यादा सेलिब्रेट करते हैं, जबकि भारत में लोग अपने घरों में ज्यादा सेलिब्रेट करते हैं। पाकिस्तान में मंदिरों में काफी भीड़ रहती है और वहां लोग पूजा करने जाते हैं और भारत की तरह दिए वगैहरा जलाते हैं।

6. मारीशस

मॉरीशस में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। इनके पूर्वज भी भारत से ही थे। मॉरीशस के पास रामायण का अपना अलग संस्करण भी है। इसी के हिसाव से वे इस उत्सव को मनाते हैं। मॉरीशस वासियों की धारणा के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण ने नर्कासुरन असुर का विनाश किया था। मारीशस में 63 फीसद भारतीय और 80 फीसद हिन्दुओं के चलते इस त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

7.म्यांमार

म्यांमार भारत की पूर्वी सीमा पर स्थित है। म्यांमार में भारतीयों की संख्या ज़्यादा होने के कारण वहां भी दीपावली के उत्सव को बहुत जोश और उत्साह से मनाया जाता है। दीपावली के दिन यहां का एक बड़ा वर्ग देवी-देवताओं की पूजा करता है। उत्सव के दिन लोग अच्छे-अच्छे पकवान और मिठाइयां बनाते हैं। साथ अपने सांस्कृतिक नृत्य और लोक गीत का प्रदर्शन भी करते हैं।

8. जापान

जापान के लोगों का दीवाली सेलिब्रेट करने का तरीका भारतीयों से बिलकुल अलग है। लोग अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटका देते हैं, साथ ही वे फ्लाइंग लालटेन को आकाश में छोड़ देते हैं जिन्हें देख कर कोई भी अपनी नज़रे उनसे हटाना नहीं चाहेगा। दीवाली की रात सभी लोग साथ मिलकर गाते और नाचते हैं। इस उत्सव के दौरान कुछ लोग बोटिंग भी करते हैं और इस त्योहार का आनंद उठाते हैं।

9. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया का दीवाली बनाने का तरीका भारतीयों जैसा ही है। इस चमकदार त्यौहार की रोशनी आपको बाली के आइलैंड में देखने को मिलेगी, क्योंकि इस क्षेत्र में भारतीयों की आबादी ज्यादा है। यहां की रामलीला में लोग इंडोनेशियन संस्कृति के मुताबिक तैयार होते हैं और रामलीला का मंचन करते हैं।

इसके अलावा जिन देशों में भारतीय रहते हैं वहां भी दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article