/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Anokhi-Shadi-in-Bastar-Man-married-Two-women-in-same-mandap-1.jpeg)
Anokhi Shadi: जब लड़के को दो लड़कियों से प्यार हो गया तो उसने किसी एक को छोड़ने की बजाय दोनों को ही अपना हमसफर बना लिया। लड़के ने एक ही मंडप में धूमधाम से दोनों लड़कियों से शादी कर ली। इतना ही नहीं लड़के ने शादी के कार्ड पर भी दोनों दुल्हनों का नाम भी छपवाया। छत्तीसगढ़ के बस्तर में यह अजब प्रेम की गजब कहानी तीन साल पहले बिजली के खंभे लगाने के दौरान शुरू हुई थी। शादी के बाद दूल्हे ने कहा, दोनों ही मुझसे प्यार करती हैं, मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता। वहीं दुल्हनों का कहना है, वे इस शादी से बहुत खुश हैं।
तीनों परिवार की रजामंदी से हुई शादी
दरअसल यह अनोखी शादी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) जिले के टिकरालोहंगा में 5 जनवरी को हुई। यहां चंदू मौर्य नाम के एक शख्स ने दो लड़कियों के साथ एक ही मंडप में शादी की। चंदू ने शादी के कार्ड में बाकायदा दोनों लड़कियों का नाम भी लिखवाया। तीनों परिवार की रजामंदी से यह शादी की गई। करीब 600 लोग इस शादी में शामिल हुए।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/01/chandu.jpg)
टिकरालोंहगा निवासी चंदू मौर्य को करंजी में रहने वाली हसीना बघेल और एरंडवाल की रहने वाली सुंदरी कश्यप से प्यार हो गया था। चंदू दोनों के साथ रिलेशनशिप में था। दोनों लड़कियों को इस ये सब कहानी पता थी। इसी बीच सुंदरी के घर वालों ने चंदू पर शादी के लिए दबाव बनाया। तब चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद तीनों परिवार राजी हो गए फिर टिकरालोहंगा में शादी समारोह का आयोजन हुआ। चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ एक ही मंडप में एक ही साथ सात फेरे लिए।
इस तरह शुरू हुई थी चंदू की लव स्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 वर्षीय चंदू मौर्य की लव स्टोरी तीन साल पहले उस समय शुरू हुई थी, जब वह तोकापाल क्षेत्र में बिजली के खंभे लगाने गया था। यहां उसकी मुलाकात 21 साल की आदिवासी लड़की सुंदरी कश्यप से हुई। दोनों में प्यार हो गया और फोन पर बातों का सिलसिला शुरू हुआ बाद में शादी की प्लानिंग की।
एक साल बाद चंदू और सुंदरी की प्रेम कहानी में हसीना की एंट्री हुई। 20 वर्षीय हसीना बघेल एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए चंदू के गांव टिकरालोहंगा पहुंची थीं। तब चंदू को दोबारा प्यार हो गया। हालांकि जब हसीना ने अपने प्यार का इजहार किया तब चंदू ने उसे सुंदरी के रिश्ते के बारे में बताया, लेकिन हसीना ने इस पर कोई ऐतराज नहीं जताया।
सोशल मीडिया पर चंदू की शादी के चर्चे
हसीना और सुंदरी दोनों एक-दूसरे के बारे में जानती थीं। बाद में चंदू ने दोनों से ही शादी करने का फैसला किया। चंदू ने कहा, दोनों ही मुझसे प्यार करती हैं, मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता था। अब सोशल मीडिया पर चंदू की शादी की खूब चर्चा हो रही है। शादी की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us