Anokha Village: इस गांव में चलते-चलते सड़क पर ही सो जाते हैं लोग, महीनों तक नींद से नहीं जागते

Anokha Village: इस गांव में चलते-चलते सड़क पर ही सो जाते हैं लोग, महीनों तक नींद से नहीं जागते

Anokha Village: ऐसे तो नींद हर किसी को बहुत प्यारी होती है। लोग हर दिन 8-9 घंटे तक सोते हैं, लेकिन आज हम एक ऐसे गांव की बात कर रहे हैं जहां लोग चलते-चलते ही सड़क पर सो जाते हैं। इतना ही नहीं यहां लोग महीनों तक नींद से नहीं जागते। आइए जानते हैं इस कहानी के पीछे आखिर क्या राज छिपा है।

कजाकिस्तान में है यह गांव
यह गांव कजाकिस्तान (Kazakhstan) में स्थित है। यहां लोग चलते-चलते सड़क पर ही सो जाते हैं। लोग कई दिनों तक नींद में रहते हैं। गांव का नाम कलाची (Kalachi) है। कलाची गांव में लोग बहुत ज्यादा सोते हैं इसकी वजह रहस्यमयी बीमारी है। यहां के लोग इसी बीमारी से ग्रसित हैं। ये लोग एक बार सोने के बाद महीनों तक नहीं जागते।

2010 में सामने आया था पहला मामला
जानकारी के मुताबिक, कई दिनों तक सोने का पहला मामला साल 2010 में सामने आया था। उस वक्त कुछ बच्चे अचानक से स्कूल में गिर गए थे और वहीं सोने लगे थे। फिर गांव में एक के बाद एक सभी लोग अद्भुत बीमारी के शिकार होने लगे।

वैज्ञानिक और डॉक्टर भी हैरान
हालांकि इस गांव में सोने की बीमारी को लेकर वैज्ञानिक रिसर्च भी कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका। वैज्ञानिक और डॉक्टर भी इस बात से हैरान हैं कि, लोग आखिर इतने दिनों तक कैसे सोए रहते हैं। अब इस गांव को 'स्लीपी होलो' कहा जाने लगा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article