/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Chhattisgarh-Aam-Aadmi-Party.jpg)
Chhattisgarh Aam Aadmi Party: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) में 6 महीने बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है. नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही 26 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी हाई कमान ने गोपाल साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.
गोपाल इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संगठन का काम कर रहे थे. तो वहीं जसबीर सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन), वदूद को प्रदेश महासचिव, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन सिंह को और सूरज उपाध्याय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है.
इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
प्रियंका शुक्ला, उत्तम जायसवाल, लियोस मिंज, देवलाल नारेटी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.
अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र बहादुर सिंह, तेजेन्द्र तोडेकर और समीर खान को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया है.
अरुण नायर को प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अन्यतम शुक्ला को राज्य सोशल मीडिया समन्वयक और दुर्गा झा को प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाया गया है.
इन्हें प्रकोष्ठ अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी
मुन्ना बिसेन- ओबीसी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष
अमित हिरवानी- किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष
परमानंद जांगड़े- प्रदेश अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ
अलेक्जेंडर केरकेट्टा- राज्य अध्यक्ष ST प्रकोष्ठ
विजय झा- प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ
संजीत विश्वकर्मा- प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ बनाया है।
मेहरबान सिंह- आरटीआई प्रकोष्ठ का अध्यक्ष
डॉ. एस के अग्रवाल- प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रकोष्ठ
पीएस पन्नू- पपरिवहन प्रकोष्ठ
अनुषा जोसेफ- अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष
कोमल हुपेंडी ने संगठन के 6 पदाधिकारियों के साथ दिया था इस्तीफा
बता दें कि 2023 विधानसभा चुनाव के बाद 17 जनवरी को आम आदमी पार्टी (AAP) के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पार्टी के 6 पदाधिकारियों के साथ इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से कोई नई कार्यकारिणी का गठन नही किया गया था. पार्टी ने रविवार को 26 लोगों की कार्यकारिणी की घोषणा की है.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us