An‍na Ut‍sav in Madhya Pradesh: आज होगा अन्नोत्सव कार्यक्रम, पीएम मोदी करेंगे बातचीत, 20 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन

An‍na Ut‍sav in Madhya Pradesh: आज होगा अन्नोत्सव कार्यक्रम, पीएम मोदी करेंगे बातचीत, 20 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन Anna Utsav in Madhya Pradesh: Annotsav program will be held today, PM Modi will talk, 20 lakh people will get free ration

An‍na Ut‍sav in Madhya Pradesh: आज होगा अन्नोत्सव कार्यक्रम, पीएम मोदी करेंगे बातचीत, 20 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन

भोपाल। प्रदेश में 7 अगस्त को अन्नोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में हितग्राहियों को भी जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि अतिथि भी जुड़ेंगे। सीएम शिवराज सिंह इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया ने बताया कि अन्न उत्सव के अवसर पर प्रदेश भर में 25 हजार 435 उचित मूल्य की दुकानों से नि:शुल्क राशन वितरित किया जाएगा।खाद्य मंत्री ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशानुसार कोरोना काल में हर नागरिक को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनएफएसए के सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिमाह की मान से नि:शुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। हितग्राहियों को योजना के प्रति और अधिक जागरूक बनाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

वन नेशन वन राशन के तहत आयोजित होगा कार्यक्रम
खाद्य मंत्री सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश देश के 32 ऐसे राज्यों में शामिल है जहाँ वन नेशन वन राशन कार्ड के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के पात्र परिवार किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रदेश के लगभग 4 लाख परिवारों को प्रतिमाह पोर्टेबिलिटी के माध्यम से राशन वितरित किया जा रहा है। विगत एक वर्ष में योजना के तहत अन्य राज्यों के 1266 परिवारों को मध्यप्रदेश से राशन प्रदाय किया गया। खाद्य मंत्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत हितग्राही को 5 किलो चावल अथवा गेहूं का वितरण प्रतिमाह प्रति व्यक्ति के मान से दो माह का राशन एक मुश्त थैलों में वितरित किया जाएगा। इस योजना में प्रदेश के बाहर के पात्र हितग्राही भी लाभान्वित हो सकेंगे।

इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश की प्रत्येक दुकान पर 100 हितग्राहियों की लिस्ट तैयार की जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हितग्राहियों को राशन के साथ बैग भी बांटे जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी घर-घर पहुंच बनाने के प्रयास कर रहे हैं। खास बात यह है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कंट्रोल दुकानों से मिलने वाले राशन के बैग पर बकायदा पीएम मोदी की तस्वीर भी छपी हो सकती है। इस योजना के तहत हितग्राही परिवार के प्रति व्यक्ति को 5-5 किलो निःशुल्क राशन दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री अन्नापूर्णा योजना में 1 रुपये किलो की दर से पांच-पांच किलो राशन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article