Advertisment

अंकिता आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के आखिरी दौर में हारी, अब भी उम्मीद बरकरार

author-image
Bhasha
चोटिल विहारी आखिरी टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संदिग्ध, जडेजा की जगह ले सकते हैं शारदुल

मेलबर्न, 13 जनवरी ( भाषा ) अंकिता रैना का ग्रैंडस्लैम एकल मुख्य ड्रॉ में खेलने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया जब वह बुधवार को आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के आखिरी दौर में सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच से हार गयी ।

Advertisment

दुबई में चल रहे महिला एकल क्वालीफायर में अंकिता को तीसरे और आखिरी दौर में सर्बियाई खिलाड़ी ने दो घंटे में 6 . 2, 3 . 6, 6 . 1 से मात दी ।

अंकिता अपनी पहली सर्विस पर अंक नहीं बना पायी जिसका उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिद्वंद्वी ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया।

अंकिता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम दोनों ने अच्छी टेनिस खेली। पहले सेट में उच्चस्तर का खेल हुआ। वह अच्छी सर्विस कर रही थी और अपनी सर्विस पर अंक बना रही थी। ’’

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे सेट में मैं उसकी सर्विस को अच्छी तरह से समझने लगी और मैंने जवाबी रिटर्न किये जिसका मुझे फायदा मिला। उसने तीसरे सेट में शुरू से ही अच्छी सर्विस करके 3-0 से बढ़त बनायी। उसके स्ट्रोक और सर्विस तेज थे। मैंने हालांकि आखिर तक हार नहीं मानी और मुझे इस पर गर्व है। ’’

अंकिता का ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने का यह छठा प्रयास था ।

अंकिता को हालांकि अब भी मुख्य ड्रा में जगह बनाने की उम्मीद है क्योंकि आयोजकों ने अंतिम दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को मेलबर्न ले जाने की योजना बनायी ताकि किसी खिलाड़ी के हटने की स्थिति में उन्हें ‘लकी लूजर’ के तौर पर मुख्य ड्रा में जगह दी जा सके।

अंकिता ने कहा, ‘‘वे (आयोजक) मुझे मेलबर्न ले जा रहे हैं और कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कुछ खिलाड़ी हट सकते हैं। मैं कतार में सातवें स्थान पर हूं। मुझे अब भी उम्मीद है।’’

Advertisment

अगर अंकिता को ड्रा में जगह नहीं मिलती तो फिर सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम में एकल वर्ग में भारत की उम्मीदें सिर्फ सुमित नागल पर टिकी रहेंगी । उन्हें पुरूष एकल में वाइल्ड कार्ड मिला है ।

रामकुमार रामनाथन पुरूष एकल क्वालीफायर के पहले दौर में हार गए जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन को दूसरे दौर में पराजय झेलनी पड़ी ।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

Advertisment
चैनल से जुड़ें