Animal Video on Burj Khalifa: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर नजर आई फिल्म की झलक, ऐतिहासिक मोमेंट

फिल्म की 60 सेकंड वीडियो की झलक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर नजर आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Animal Video on Burj Khalifa: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर नजर आई फिल्म की झलक, ऐतिहासिक मोमेंट

Animal Video on Burj Khalifa: बॉलीवुड फिल्म एनिमल ( Animal) जहां पर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है वही पर इस फिल्म की 60 सेकंड वीडियो की झलक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर नजर आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सामने आया ये वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। इस दौरान रणबीर कपूर के साथ ही बॉबी देओल (Bobby Deol) और भूषण कुमार भी नजर आ रहे हैं।रणबीर को इस मोमेंट को अपने मोबाइल कैमरे में कैप्चर करते भी देखा सकता है।

https://twitter.com/i/status/1725770322639835557

बॉबी ग्रे ट्राउजर के साथ सफेद शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर ब्लैक पैंट और ब्लैक स्वेटर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

फिल्म में दिखेगें कई शेड्स

आपको बताते चलें, फिल्म को निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में विलेन के किरदार में बॉबी देओल नजर आएंगे। एक दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। निर्देशन में में बनी इस मूवी में उनके कैरेक्टर्स में कई तरह के शेड्स देखने को मिलेंगे। फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटेड हैं, जिसमें अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं।

ये भी पढ़ें

Telangana Assembly Election 2023: रोड शो के दौरान बेहोश हुई BRS एमएलसी के कविता, सामने आया वीडियो

18th November History: 17 साल के बाद भारत ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, जानें इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

Delhi Air Quality: राजधानी की जहरीली हवा में सुधार नहीं, दिवाली की रात पटाखे जलाने से हुआ प्रदूषण हाई

World Cup 2023 Final: एयर शो और खलासी गाने से झूमेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, पीएम मोदी सहित ये सितारे होंगे मौजूद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article