Animal Feed Fodder: अगर आपके भी पशु का होता है पेट खराब, ये हैं चार बड़ी वजह, घर पर ही ऐसे करें इलाज

Dairy Animal Feed-Fodder: जैसे ही जुलाई का महीना और मॉनसून की शुरुआत होती है, पशुपालकों की चिंताएं भी बढ़ने लगती हैं। खासतौर पर भैंसों के प्रजनन काल में पेट से जुड़ी समस्याएं बड़ी

Animal Feed Fodder: अगर आपके भी पशु का होता है पेट खराब, ये हैं चार बड़ी वजह, घर पर ही ऐसे करें इलाज

हाइलाइट्स

  • रिजका, बरसीम आदि जैसे रसदार चारे की अधिक मात्रा गैस बनने का कारण बनती है।
  • गेहूं, मक्का, बाजरा जैसे अनाज अगर अत्यधिक मात्रा में खिला दिए जाएं तो अफरा हो सकता है।
  • ग्रसिका (Esophagus) या रूमन से गैस न निकलने पर अफरा की स्थिति बनती है।

Dairy Animal Feed-Fodder:जैसे ही जुलाई का महीना और मॉनसून की शुरुआत होती है, पशुपालकों की चिंताएं भी बढ़ने लगती हैं। खासतौर पर भैंसों के प्रजनन काल में पेट से जुड़ी समस्याएं बड़ी परेशानी का कारण बनती हैं। एनिमल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पशुओं का पेट खराब होने की सभी मुख्य वजहें उनके खानपान और पोषण प्रणाली से जुड़ी होती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे पेट खराब होने के मुख्य कारण, लक्षण और आसान घरेलू इलाज।

पेट खराब (अफरा) की ये हैं 4 बड़ी वजहें

अत्यधिक रसदार हरे चारे का सेवन

  • रिजका, बरसीम आदि जैसे रसदार चारे की अधिक मात्रा गैस बनने का कारण बनती है।

ज्यादा स्टार्च वाले अनाज का सेवन

  • गेहूं, मक्का, बाजरा जैसे अनाज अगर अत्यधिक मात्रा में खिला दिए जाएं तो अफरा हो सकता है।

खुराक में अचानक परिवर्तन

  • पशु के खानपान में अचानक बदलाव करने से उसका पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है।

गैस निकालने वाले मार्ग में रुकावट

  • ग्रसिका (Esophagus) या रूमन से गैस न निकलने पर अफरा की स्थिति बनती है।

 ऐसे पहचानें कि पशु को अफरा हुआ है

पशु  बाईं ओर का पेट फूला हुआ दिखाई देता है। उसकी सांसें तेज और तकलीफभरी हो जाती हैं। फिर वह मुंह खोलकर सांस लेना, जीभ बाहर निकालना आम लक्षण हैं। पशु बेचैन और सुस्त नजर आता है। बार-बार पेशाब और गोबर करने की कोशिश करता है। अगर समय पर  इलाज न होने पर पशु की जान भी जा सकती है

ऐसे करें घर पर ही अफरा का इलाज

  • सबसे पहले पशु को खाना देना बंद करें।
  • पशु को ऐसी जगह पर खड़ा करें जहां उसका सिर ऊंचा और पिछला हिस्सा नीचा रहे।
  • 100 मिलीलीटर तक सरसों का तेल पिलाया जा सकता है।
  • 50-60 मिलीलीटर पानी में मिलाकर दें।

हींग और नमक का मिश्रण

  • 50 ग्राम हींग
  • 20 ग्राम काला नमक
  • 1 लीटर छाछ में मिलाकर पिलाएं।
  • बलोटोसील: पशु को 100 एमएल की मात्रा में दें (वेटरनरी सलाह से) एनिमल एक्सपर्ट्स का मानना है कि "पेट सही रहेगा, तभी दूध उत्पादन और पशु की ग्रोथ सामान्य होगी।" इसलिए पशुपालकों को चाहिए कि वे खाने की मात्रा, पोषक तत्वों और बदलाव पर विशेष ध्यान दें।

Railway Fare Hike July 2025: यात्रीगण ध्यान दें! लखनऊ–दिल्ली का किराया हुआ महंगा, जानिए 7 दैनिक ट्रेनों की सूची

Railway Fare Hike July 2025: भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। किराए में बढ़ोतरी के तहत नॉन‑AC मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसे प्रति किमी और AC क्लास में 2 पैसे प्रति किमी की वृद्धि हो गई है जिससे लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।  रूट के अनुसार लखनऊ–दिल्ली की दूरी लगभग 491 किमी है, जिससे AC कोच में प्रति यात्रा लगभग ₹10 और नॉन‑AC में ₹5 अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article