निगम आयुक्त से नाराज होकर भाजपा पार्षद दल ने जड़ा ऑफिस में ताला, जानें पूरी खबर

Chhattisgarh: दुर्ग जिले के राजनंदगांव शहर के विकास को लेकर भाजपा पार्षद दल लगातार नगर निगम में प्रदर्शन कर रहा है।

निगम आयुक्त से नाराज होकर भाजपा पार्षद दल ने जड़ा ऑफिस में ताला, जानें पूरी खबर

Chhattisgarh: दुर्ग जिले के राजनंदगांव शहर के विकास को लेकर भाजपा पार्षद दल लगातार नगर निगम में प्रदर्शन कर रहा है।

इसी कारण निगम आयुक्त के समय पर नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा पार्षद दल ने आयुक्त के आँफिस में ताला जड़ दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूरा मामला क्या है?

राजनंदगांव शहर विकास को लेकर भाजपा पार्षद दल लगातार नगर निगम में प्रदर्शन कर रहा है। दो दिन पूर्व भाजपा पार्षदों ने प्रदर्शन किया,  जिसके बाद कमिश्नर अभिषेक गुप्ता ने बुधवार को 11:00 बजे का समय मिलने के लिए तैयार था।

लेकिन दिए हुए वक्त पर कमिश्नर नहीं पहुंचे जिसके चलते भाजपा पार्षद दल ने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के चेंबर में ताला लगा दिया।

नेताओ की नेतागिरी का नज़ारा

राजनांदगांव नगर निगम लगातार किसी ना किसी रूप में चर्चा मे बना रहता है, कभी भ्रष्टाचार को लेकर तो कभी कभी नेताओ की नेतागिरी को लेकर। आज फिर वही नजारा देखने मिला जिसे कई दिनों से भाजपा पार्षद दल निगम की किसी ना किसी समस्या को लेकर आंदोलन कर रहा है।

लेकिन आज आखिरकार निगम आयुक्त के समय पर नहीं मिलने से नाराज होकर आयुक्त के आँफिस में ताला जड़ दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मान मनोबल के बाद मामला हुआ शांत

इधर प्रदर्शन की खबर लगते कोतवाली टीआई एवं साहू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों  को समझाते उसके पहले ही पूरा प्रदर्शन शांत हो गया था। टी आई आक्रोशित भाजपा पार्षदों से ताला खोलने की बात करते रहे, लेकिन भाजपा पार्षदों ने ताला खोलने से मना कर दिया।

पुलिस जवान और प्रदर्शन कार्यों के बीच काफी देर तक तु तू मै हुई और अंत में मान मनोबल के बाद नगर निगम के आयुक्त के चेंबर का ताला खोला गया।

ये भी पढ़ें: 

Match Fixing: क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीलंका का यह खिलाड़ी हुआ गिरफ्तार

CG Elections 2023: विधानसभा चुनाव निपटाने में बस्तर फाइटर्स देंगे अपना सहयोग, मतदान प्रक्रिया को बाधित करने से पहले सोचेंगे नक्सली

Jio Satellite: जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस ने ट्राई को लिखा पत्र, जानें क्या कही बात

Covid-19 New Pirola Variant: कोरोना का सबसे खतरनाक वेरिएंट पिरोला आया सामने, जानें इस वेरियंट के लक्षण और किसे है ज्यादा खतरा

Viral Video: रश्मिका मंदाना अपने असिस्टेंट की शादी में पहुंची, वीडियो हो रहा वायरल

chhattisgarh news, chhattisgarh, durg news, rajnandgaon, rajnandgaon news, nagar nigam, bjp parshad dal

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article