ANEK TRAILER OUT: आयुष्मान के इंडिया इंडिया इंडिया.. डायलॉग ने भरा देशभक्ति का जोश

ANEK TRAILER OUT: आयुष्मान के इंडिया इंडिया इंडिया.. डायलॉग ने भरा देशभक्ति का जोश, यहां देखें ट्रेलर…

ANEK TRAILER OUT: सिने गलियारे में जहां पर कई फिल्म की चर्चाओं का दौर जारी है वहीं पर हाल ही बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की नई फिल्म ‘अनेक’ (Anek) को लेकर नया अपडेट सामने है जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो बेहद ही शानदार  है।

जानें क्या है ट्रेलर में

आपको आज रिलीज हुए ट्रेलर के बारे में बताते चलें कि, 27वें सैकेंड के ट्रेलर में आयुष्मान खुराना का एक्शन और डायलॉग शानदार दिखाई पड़ रहे है वहीं पर इसमें एक लड़की को थप्पड़ मारता दिखाया जाता है। उसका रंग, रूप और बोली थोड़ी सी अलग है। आंखे छोटी है और रंग साफ है। इसीलिए उसे नेपाली और चाइनीज कहकर थप्पड़ जड़ दिया जाता है। वास्तव में ये तमाचा इस लड़की को नहीं बल्कि बकवास सोच और नस्लीय टिप्पणी करने वाले आम भारतीयों पर भी जाता है। ट्रेलर में आयुष्मान के डायलॉग ”इंडिया इंडिया इंडिया… ये सुनने में कितना अच्छा लगता है। मैं इसी इंडिया की सुरक्षा के लिए काम करता हूं नॉर्थ ईस्ट इंडिया में…वही नॉर्थ ईस्ट मतलब बंगाल के पूर्वी साइड वाला इंडिया…. आता है।

यहां पर देखें ट्रेलर- 

 

जानें अनेक फिल्म के बारें में

आपको फिल्म के बारे में बताते चले तो, इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। जहां पर फिल्म की कहानी भी डायरेक्टर सिन्हा ने ही लिखी है। बताते चलें कि, फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज, बनारस मीडिया वर्क्स ने मिलकर प्रॉड्यूस किया है।यह फिल्म भारत की 7 सिस्टर्स कहे जाने वाले राज्यों की कहानी और उनके दर्द को बयां करती है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password