Today History: भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन, जानिए आज के अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में से हर दिन का अपना एक खास महत्व है, क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी होती है।

4 September History: 73 बरस बाद आज के दिन ही पहली बार सामने आई थी टाइटैनिक की तस्वीर, जानें इतिहास

नई दिल्ली। इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में से हर दिन का अपना एक खास महत्व है, क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी होती है। एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है। इस दिन की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करें, तो यही वह दिन है, जब लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 14 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष और लड़कों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दिया गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में एक अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1574: सिख गुरु अमर दास जी का निधन।

1847: एनी बेसेंट का लंदन में जन्म।

1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई, आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए, इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई।

1928: दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।

1953: भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।

1958: भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।

1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की, लेकिन राष्ट्रमंडल का सदस्य बना रहा।

1967: भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना।

1971:  ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजार्ट पर्यटकों के लिए खोला गया, जिसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।

1978: बाल विवाह कानून में संशोधन, विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई।

2005: इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।

2017: लास वेगास में 64 साल के बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली।

2020:  महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेजर निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)  ने सफल परीक्षण किया।

ये भी पढे़ं:

Sengol in Museum Of Prayagraj: प्रयागराज के म्यूजियम में फिर रखा गया ‘सेंगोल’, देखने के लिए जुट रही भीड़

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर जानें राष्ट्रपिता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

Maldives Election: मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में प्रो-चाइना कैंडिडेट की जीत, नतीजों ने बढ़ाई भारत की टेंशन!

Afghan Embassy In India: अफगान दूतावास ने भारत में आज से बंद किया अपना कामकाज, गिनवाईं ये वजह

Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article