अमृता राव बनीं ‘मां’, शादी के 4 साल बाद बेटे को दिया जन्म

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। अमृता राव ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। अमृता राव और पति RJ अनमोल माता-पिता बनने से बहुत खुश हैं। दोनों की शादी को 4 साल हो गया है, जिसके बाद अब दोनों पेरेंट्स बने हैं। हालांकि दोनों की ओर से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की है।
प्रेगनेंसी के 9वें महीने में दी थी गुड न्यूज
अमृता ने प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में फैन्स को यह गुड न्यूज दी थी। अमृता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, ‘आप लोगों के लिए यह 10वां महीना है और हमारे लिए यह नवां महीना है। सरप्राइज सरप्राइज, अनमोल और मैं प्रेग्नेंसी पीरियड के 9वें महीने में हैं। फैंस के साथ इस न्यूज को शेयर करने के साथ मैं काफी एक्साइटेड हूं।
नवरात्रि में शेयर किया था वीडियो
कुछ दिन पहले ही ये पता चला था कि अमृता राव प्रेग्नेंट हैं। तब वे खार में एक क्लीनिक के बाहर नजर आई थीं। इसके बाद नवरात्रि के दौरान अमृता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वे बेबी बंप दिखाती नजर आईं थीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि मैं नवरात्रि के पावन अवसर पर नौवें महीने में खुद को काफी लकी महसूस कर रही हूं।