Amla Navami 2023: आंवला नवमीं पर महिलाओं ने किया पूजन, दान करने से मिलेगा अक्षय फल

Amla Navami 2023: आंवला नवमीं पर महिलाओं ने किया पूजन, आंवला वृक्ष के ​नीचे किया भोजन

Amla Navami 2023: आंवला नवमीं पर महिलाओं ने किया पूजन, दान करने से मिलेगा अक्षय फल

रिपोर्ट। निहारिका राजपूत

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के आठवें दिन यानि आज आंवला नवमीं का रखा गया। महिलाओं ने आंवल के वृक्ष के नीचे बैठ कर भगवान विष्णु की पूजा करके व्रत रखा। इस दिन आंवला के वृक्ष की विधि विधान से पूजा कर परिक्रमा लगाई।

बंगाल का प्रसिद्ध त्योहार

बंगाल का पूरा क्षेत्र देवी दुर्गा की भक्ति के लिए प्रसिद्ध है। जगद्धात्री पूजा मुख्य रूप से कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के आठवें दिन मनाई जाती है। जिसे अष्टमी के नाम से जाना जाता है। यह त्यौहार ठीक दुर्गा नवमी के एक महीने बाद मनाया जाता है, और इसे सत्य युग की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। जगत धरती दुर्गा के स्वरूप देवी जगद्धात्री की पूजा अत्यंत उत्साह के साथ मनाई जाती है।

इस उत्सव के दौरान, देवी की एक बड़ी मूर्ति को विशेष रूप से निर्मित पंडाल में रखा जाता है, जिससे दुर्गा पूजा जैसा माहौल बनता है। देवी जगद्धात्री और देवी दुर्गा दोनों का स्वरूप एक जैसा है। इस चार दिवसीय त्योहार के दौरान कई राज्यों में जुलूस का आयोजन करते हैं। जबकि यह कलकत्ता में हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पूजा है, यह राजधानी रायपुर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में भी बड़ी भव्यता के साथ मनाया जाता है।

वृक्ष के नीचे किया भोजन

हिंदू धर्म में कई त्योहार हैं जिन्हें लोग श्रद्धापूर्वक मनाते हैं। इन्हीं त्यौहारों में से एक है आंवला नवमी, जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन पूजा-पाठ और अन्न दान करने का विशेष महत्व है। साथ ही आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। यह त्योहार राजधानी शहर के महादेव घाट पर मनाया जाता है, जहां कई परिवार पूजा के लिए एकत्र हुए थे।

Amla Navami 2023,cg news, amla navami in cg, Women worshiped on Amla Navami, hindi news, bansal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article