अमिताभ बच्चन के चाहने वाले साल में दो बार मनाते हैं उनका जन्‍मदिन, इसके पीछे है खास वजह

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन बिग बी के चाहने वाले साल में उनका जन्‍मदिन दो बार मनाते हैं। इसके पीछे एक की खास वजह आपको बताते हैं...अमिताभ बच्चन का असली जन्मदिन 11 अक्टूबर को है। लेकिन, उनका दूसरा जन्मदिन 2 अगस्त को मनाया जाता है, जो उनके जीवन का एक और अहम दिन है। इस दिन को उनके चाहने वाले ‘पुनर्जन्म का दिन’ भी मानते हैं, क्योंकि इस दिन उन्होंने मौत को मात दी थी। बात 1982 की है, जब अमिताभ फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग कर रहे थे। 24 जुलाई को बेंगलुरु में एक एक्शन सीन के दौरान उनके पेट में गलती से पुनीत इस्सर का घूंसा लग गया था, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मल्टीपल सर्जरी करनी पड़ी। इसके बाद मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताई थी। उनकी शरी कोई मूवमेंट नहीं कर रहा था लेकिन 2 अगस्त को एक चमत्कार हुआ, जब बिग बी ने अचानक अपना अंगूठा हिलाया, और उसके बाद धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार होने लगा। और 24 सितंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, और जब वह घर लौटे तो अस्पताल के बाहर हजारों फैंस उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article