'बिग बी' ने किया अंगदान का ऐलान, 'ग्रीन रिबन' के साथ फोटो की शेयर, यूजर्स ने ऐेसे किया रिएक्ट

'बिग बी' ने किया अंगदान का ऐलान, 'ग्रीन रिबन' के साथ फोटो की शेयर, यूजर्स ने ऐेसे किया रिएक्ट

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (AmitabhBachchan) ने अपने अंग दान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्विटर करते हुए लिखा कि, मैंने अंगदान (ORGAN DONOR) करने की शपथ ली है। मैं इसकी पवित्रता के लिए हरा रिबन पहनता हूं। बता दें कि हर रिबन अंगदान करने की शपथ लेने वाले पहनते हैं। अमिताभ के इस फैसले का लोगों ने स्वागत करते हुए जमकर सराहना कर रहे हैं।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1311027141404848128

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

उनके अंगदान करने की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इसे प्रेरणा दायक बता रहे हैं। गौरतलब है कि, महानायक अमिताभ प्राकृतिक आपदाओं के वक्त के समय हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। वह हर तरह से परेशान लोगों की मदद करने के लिए आगे आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article