Amit Shah in Mathura: अखिलेश पर जम कर बरसे अमित शाह, बोले- आजम खान के खिलाफ कम पड़ी धाराएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मथुरा में 'प्रभावी मतदाता संवाद' कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।

Amit Shah in Mathura: अखिलेश पर जम कर बरसे अमित शाह, बोले- आजम खान के खिलाफ कम पड़ी धाराएं

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मथुरा में 'प्रभावी मतदाता संवाद' कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।

भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव

मथुरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव को विधायक के चुनाव की तरह मत समझिए। किसी के मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है।

 विपक्ष पर साधा निशाना

शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं। सपा आती थी एक जाती का काम करती थी। बसपा आती थी दूसरी जाती का काम करती थी। कभी किसी ने इस राज्य के विकास का नक्शा नहीं खींचा। भाजपा की सरकार किसी एक जाती की नहीं बल्की सारे समाज की है।

धाराएं पड़ गईं कम

शाह बोले कि भाजपा की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। कहीं आज़म खान कहीं मुख्तार अंसारी ना जाने कितने फैला रखे थे। आज़म खान को जब पकड़ा तब CRPF  की सारी धाराएं कम पड़ गईं। इतने मामले इन पर लगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article