America Shooting Incident: अमेरिका के रेस्टोरेंट में हुई मास शूटिंग में 22 की गई जान, हमलावर पकड़ से अब तक बाहर

इस वक्त की बड़ी खबर अमेरिका से सामने आ रही है जहां पर ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बड़ी गोलीबारी होने से 22 लोगों की जान चली गई।

America Shooting Incident: अमेरिका के रेस्टोरेंट में हुई मास शूटिंग में 22 की गई जान, हमलावर पकड़ से अब तक बाहर

America Shooting Incident: इस वक्त की बड़ी खबर अमेरिका से सामने आ रही है जहां पर ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बड़ी गोलीबारी होने से 22 लोगों की जान चली गई तो वहीं पर अफरा -तफरी के माहौल में 60 लोग घायल हुए है। इस घटना को अंजाम देने वाला हमलावर गिरफ्त से बाहर है।

तीन जगहों में की मास शूटिंग

यहां पर आपको बताते चलें, यह घटना बीते दिन बुधवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है जहां पर आरोपी हमलावर ने एक जगह नहीं 3 जगहों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। यहां पर पुलिस ने लोगों से छिपने के लिए कहा है, क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है। इसका नाम रॉबर्ट कार्ड बताया जा रहा है। इसकी तस्वीर फेसबुक पर शेयर की गई है।

https://twitter.com/i/status/1717388001100153144

हमलावर को पकड़ने तस्वीर जारी

यहां पर एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ ने ऑफिशियल फेसबुक पेज आरोपी हमलावर को पकड़ने के लिए तस्वीरें पोस्ट की है जहां पर इनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां और एक वॉलमार्ट सेंटर शामिल है। आपको बता दें, ल्यूइस्टन, एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेन के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में है।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये यूनिक गिफ्ट, बढ़ेंगी नजदीकियां, यहां जानें लेटेस्ट गिफ्ट आइडिया

Maharashtra Beed Accident: एम्बुलेंस और ट्रक की भीषण टक्कर से बड़ा हादसा, 10 लोगों की गई जान

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर आपके शहर में कब दिखेगा चांद, यहां देखें चंद्रोदय का समय, पूजा मुहूर्त, पूरी लिस्ट

MP Weather Update: एमपी में बदलता मौसम, होने लगा सर्दी का अहसास, जल्द शुरू होगी कड़ाके की ठंड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article