Donald Trump News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हश मनी केस में बढ़ी मुश्किलें, 34 मामलों में दोषी करार

Donald Trump News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उनके 34 आरोपों पर 11 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी।

Donald Trump News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हश मनी केस में बढ़ी मुश्किलें, 34 मामलों में दोषी करार

Donald Trump News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमेरिका की एक अदालत में उन्हें पॉर्न स्टार से हुए लेनदेन के 34 मामलों में दोषी करार दिया है। ट्रंप को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स से जुड़े हश मनी केस में कोर्ट ने दोषी करार दिया है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर 34 आरोप लगाए गए थे, जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। पुलिस ने अपनी जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट को अदालत के समक्ष पेश किया और कोर्ट ने रिपोर्ट के आधार पर ट्रंप को दोषी पाया। अब ट्रंप पर लगे इन आरोपों पर 11 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी।

अमेरिका के पहले राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्हें किसी क्रिमिनल में दोषी पाया गया है। ट्रंप पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स के साथ संबध बनाए और चुप रहने के लिए उन्हें पैसे दिए गए थे।

https://twitter.com/9NewsAUS/status/1796330870388793386

साथ ही पैसे देने के बाद ट्रंप ने यह बात छुपाने के लिए झूठे डॉक्यूमेंट भी तैयार कराए थे। बता दें कि, अदालत में यह सुनवाई 2 दिन चली थी। 12 मेंबर ज्यूरी ने इस केस में दलीलें सुनने के बाद ट्रंप को दोषी पाया और 11 जुलाई को सजा सुनाने को कहा था।

डोनाल्ड ट्रंप ने करी फैसले की निंदा

77 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट के इस फैसले की निंदा की और साथ ही इस फैसले को अपमानजनक और धांधली करार दिया। दोषी करार दिए जाने के बाद जब डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट से बाहर निकले तब उन्होंने इस फैसले को लेकर अपनी असहमति जताई है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1796392877838532795

साथ ही इस मामले को लेकर ट्रंप ने आगे कहा कि आगामी चुनाव 5 नवंबर को होने है और इस बार अमेरिका की जनता कोर्ट के इस फैसले को अपने तरीके से मापेगी। साथ ही उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति बाइडेन की भी जमकर आलोचना की। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह इस फैसले को आगे चुनौती देंगे।

कितने साल की सजा होगी?

दोषी पाए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट के इस फैसले से नाखुश लगे। वहीं, 11 जुलाई को सजा उनपर फैसला सुनाया जाएगा। ट्रंप को कोर्ट अधिकतम 4 साल तक की जेल की सजा सुना सकती है। हालांकि, ट्रंप अपने ऊपर लगे इन सभी आरोप से इनकार करते आए हैं।

https://twitter.com/CBSNews/status/1796289494825541664

कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पोर्न स्टार के साथ संबंध नहीं बनाए हैं। साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं की। वे निर्दोष हैं। ट्रंप ने कोर्ट में यह भी कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। इस जांच में हेराफेरी की गई है।

क्या चुनाव लड़ पाएंगे ट्रंप?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर जेल जाते हैं तो ऐसे में भी वह चुनाव लड़ पाएंगे। साथ ही वह अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार भी कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रंप चुनाव जीत जाते हैं तो भी उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से नहीं रोका जा सकेगा।

2006 का है मामला

अमेरिका मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह मामला काफी पुराना है। अमेरिकी मीडिया में बताया जा रहा है कि ये मामला 2006 का है। पोर्न स्टार ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उनके साथ व्हाइट हाउस में संबंध बनाए थे।

इसके 10 साल बाद यानी 2016 में ट्रंप और पोर्न स्टार का यह मामला सुर्खियों में आया था। वहीं, पोर्न स्टार ने जब ट्रंप को मामला सार्वजनिक करने की धमकी दी तब ट्रंप ने उन्हें चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर की पेशकश की थी। साथ ही पैसे देने की बात छिपाने के लिए उन्होंने रिकॉर्ड में हेराफेरी करा दी थी।

इसके 2 साल बाद 2018 में पोर्न स्टार ने इस मामले का खुलासा कर दिया था। पोर्न स्टार ने वॉल स्ट्रीट जर्नल में इसका खुलासा किया गया था, जिसके बाद विवाद होने पर ट्रंप पर क्रिमिनल केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- June New Rules: LPG के रेट से लेकर आधार अपडेट तक देश भर में कल से होने जा रहे ये बड़े बदलाव,आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ये भी पढ़ें- आज से तरस खाएगी गर्मी: प्रदेश में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चलेगी लू; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article