अंबेडकर विवाद: कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, गृह मंत्री का पुतला फूंका, खूब की नारेबाजी

Ambedkar Controversy Kanpur Dehat: संसद में गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान पर सियासत गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी ने कानपुर देहात में प्रदर्शन किया।

Ambedkar Controversy Kanpur Dehat Samajwadi Party protest

रिपोर्ट - उदय प्रकाश

Ambedkar Controversy Kanpur Dehat: संसद में गृह मंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम और तेज हो गया है। विपक्षी पार्टियों ने बयान को लेकर जहां संसद में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं अब सड़क पर भी विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया।

गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा

कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव की अगुवाई में नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से माफी और इस्तीफे की मांग की। इस दौरान अमित शाह का पुतला भी फूंका। जिला मुख्यालय माती में विरोध प्रदर्शन हुआ।

[caption id="attachment_721472" align="alignnone" width="561"]Samajwadi Party protest in Kanpur Dehat प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता[/caption]

बीजेपी पर संविधान विरोधी होने का आरोप

भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सपा के जिला कार्यालय से हाथों में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर संविधान विरोधी होने का आरोप भी लगाया।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय कायस्थ महासमागम: शुभारंभ में वन मंत्री अरुण सक्सेना बोले-1952 में असेंबली में 50 कायस्थ विधायक, आज सिर्फ 5 बचे

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

सपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित करके अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें: Mahakumbh-2025: प्रयागराज में लोक कलाओं के जरिए होगा समूचे भारत का दर्शन, 20 स्थानों पर होगी लोकनृत्य की प्रस्तुति

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article