Ambah SDM Morena : सेवानिवृत्त ड्राइवर को खुद वाहन चलाकर घर छोड़ने गए एसडीएम, चालक के आंखों से छलकने लगे आंसू

मुरैना। जिले में SDM कार्यालय Ambah SDM Morena के वाहन चालक बाल बिहारी कुशवाहा को रिटायरमेंट के मौके पर अनोखे अंदाज में विदाई दी गई। SDM ने खुद गाड़ी चलाकर उनको घर तक पहुंचाया। जिस सीट पर उन्होंने जीवन भर अपने अधिकारियों को बैठे देखा। उसी सीट पर वो सेवा के अंतिम दिन बैठे। खासबात ये थी कि ड्राइवर की भूमिका खुद SDM राजीव समाधिया ने निभाई और गाड़ी चला कर बाल बिहारी को घर तक छोड़ने गए। यह देख खुद बाल बिहारी भी भावुक हो गए।
सरकारी वाहन की स्टेरिंग थामी
अंबा एसडीम कार्यालय के वाहन चालक बाल बिहारी कुशवाह गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए। नौकरी के दौरान बाल बिहारी ने कई अफसरों के वाहन चलाकर उनकी सेवा की। अफसरों को उनके तय समय पर मंजिल तक पहुंचाया और हमेशा सरकारी वाहन की स्टेरिंग थामी, जिस सीट पर उन्होंने जीवन भर अपने अधिकारियों को बैठे देखा। उसी सीट पर वह सेवा के अंतिम दिन अपने की अफसर बैठे और ड्राइवर की भूमिका स्वयं एसडीएम राजीव समाधिया ने निभाई और गाड़ी चला कर बाल बिहारी को घर तक छोड़ने गए। जिसने भी यह नजारा देखा वह हैरान रह गया। खुद बाल बिहारी की आंखों से आंसू छलक ने लगे।