Pushpa 2 Box Office: पुष्पा 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अल्लू अर्जुन ने तोड़ा जवान, स्त्री-2 का रिकॉर्ड

South Superstar Allu Arjun Pusha 2 Box Office Collection Update; तेलुगू इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हिंदी भाषा ऑडियंस में काफी पॉपुलर है

Pushpa 2 Box Office: पुष्पा 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अल्लू अर्जुन ने तोड़ा जवान, स्त्री-2 का रिकॉर्ड

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1: तेलुगू इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हिंदी भाषा ऑडियंस में काफी पॉपुलर है। अल्लू ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा 'पुष्पा 1 द राइज' में बिखेरा था। अब इसके सीक्वल 'पुष्पा 2 द रूल' ने तहलका मचा दिया है। उनकी मूवी पुष्पा 2 को सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है।

पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस में धमाका

अल्लू अर्जुन की फिल्म को जैसी एडवांस बुकिंग मिली थी। उससे यह लगा था कि हिंदी मूवीज के शीर्ष ओपनिंग रिकॉर्ड्स को चैलेंज देगी। इस फिल्म को दर्शकों से जो प्यार मिला है। उसने पुष्पा 2 को ऐतिहासिक बना दिया है।

गुरुवार को हिंदी फिल्म मार्केट्स में पुष्पा 2 के शोज हाउस फुल रहा। ट्रेड रिपोर्टस के अनुमान के अनुसार, हिंदी वर्जन ने पहले दिन 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फाइनल आंकड़े सामने आने के बाद कलेक्शन 70 करोड़ के आंकड़े को छू सकता है।

अल्लू ने तोड़ा शाहरुख-श्रद्धा का रिकॉर्ड

बॉलीवुड में सबसे बड़े ओपनिंग कलेक्शन का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म जवान के नाम था। किंग खान की फिल्म ने 65.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में शाहरुख का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2017 में बाहुबली-2 ने 41 करोड़ की ओपनिंग की थी। 2022 में केजीएफ 2 को हिंदी में 54 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। अब पुष्पा 2 से अल्लू हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाले साउथ स्टार बन गए हैं।

फिल्म का नाम

पहले दिन नेट हिंदी कलेक्शन 

पुष्पा 268 करोड़ रुपये
जवान65.5 करोड़ रुपये
स्त्री 255.40 करोड़ रुपये
पठान55 करोड़ रुपये
एनिमल54.75 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

सैकनिल्क के अनुसार, तेलुगु फिल्म ने पहले दिन 165 करोड़ रुपये कमाए। बुधवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इससे 10.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पुष्पा 2 का नेट कलेक्शन 175.1 करोड़ रुपये है।

तेलुगु वर्जन ने 95.1 करोड़, तमिल वर्जन ने 7 करोड़ रुपये, कन्नड ने 1 करोड़ और मलयालम वर्जन ने पांच करोड़ रुपये कमाए। गुरुवार को सिनेमाघरों में तेलुगु 82.66%, हिंदी में 59.83%, तमिल में 50.55%, कन्नड़ में 55.70% और मलयालम में 60.33% ऑक्यूपेंसी रही।

पहले पार्ट के लिए अल्लू ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मैथरी मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल पुष्पा राज, श्रीवल्ली और भंवर सिंह शेखावत नजर आएंगे। पहले सीक्वल के लिए अल्लू को नेशनल अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article