DA Hike In Coal India Workers 2024: केंद्र सरकार ने इस बड़ी कंपनी के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन, 16.9 फीसदी किया VDA

DA Hike In Coal India Workers 2024: इस बड़ी कंपनी ने कर्मचारियों का बढ़ाया डीए, 16.9 फीसदी किया VDA, 35 हजार कर्मचारियों को फायदा मिलेगा

DA Hike In Coal India Workers 2024: केंद्र सरकार ने इस बड़ी कंपनी के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन, 16.9 फीसदी किया VDA

   हाइलाइट्स

  • कोल इंडिया के 2 लाख कर्मचारियों को लाभ
  • हर माह दो से तीन हजार रुपए बढ़कर मिलेंगे
  • सितंबर में फिर से आदेश होगा रिवाइज

DA Hike In Coal India Workers 2024: केंद्र की नई और तीसरी बार मोदी सरकार ने कोल इंडिया कंपनी के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

केंद्र में नई सरकार के कामकाज संभालते ही 24 घंटों के भीतर कोल इंडिया के कर्मचारियों के डीए (DA Hike In Coal India Workers 2024) में बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया है।

यह आदेश कोल इंडिया के महाप्रबंधक गौतम बेनर्जी के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इस आदेश के अनुसार नॉन एग्‍जीक्यूटिव कैडर के कर्मचारी वर्ग के वीडीए (वेरिएबल डियरनेस एलाउंस) को बढ़ाकर 16.9 फीसदी किया गया है।

कंपनी के इस एक आदेश से कोल इंडिया के एसईसीएल के अंतर्गत काम करने वाले करीब 35 हजार से ज्‍यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

   इन कर्मचारियों का बढ़ा वीडीए

DA Hike In Coal India workers 2024-order released

एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि कोल इंडिया के द्वारा कर्मचारियों के वीडीए (DA Hike In Coal India Workers 2024) में बढ़ोतरी की है।

जिन कर्मचारियों के वीडीए में बढ़ोतरी की है, उनमें सुपरवाइजर, क्लर्क, ऑपरेटर, माइनिंग सरदार और श्रमिक वर्ग के कर्मचारी शामिल हैं।

इसका लाभ कोल इंडिया में काम करने वाले 2 लाख कर्मचारियों को होगा। इस वीडीए में हर कर्मचारी की सैलरी में हर महीने के हिसाब से 2 हजार से तीन हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: DA Hike News: इन दो राज्यों के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या !

   तीन महीने बाद फिर रिवाइज

जानकारी मिली है कि कोल इंडिया (DA Hike In Coal India Workers 2024) के द्वारा जारी किया गया यह आदेश सीमित समय के लिए जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि वीडीए में बढ़ोतरी का आदेश 1 जून से 31 अगस्त 2024 तक प्रभावशील रहेगा। इसके बाद इसे सितंबर में पुन: रिवाइज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article