Gayatri Parivar: अखिल विश्व गायत्री परिवार ने हासिल किया बड़ा मुकाम, अब तक लगा डाले 2 करोड़ से ज्यादा पौधे

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने देश को हरा भरा करने का बेड़ा उठा रखा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि गायत्री परिवार ने...

UP News: उप्र में 35 करोड़ पौधे लाने की आज शुरू होगा 'वृक्षारोपण अभियान', योगी ने सभी से एक पौधा लगाने की अपील की

Tree Plantation: अखिल विश्व गायत्री परिवार ने देश को हरा भरा करने का बेड़ा उठा रखा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि गायत्री परिवार ने 2011 से अब तक 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का मुकाम हासिल कर लिया है।

इतनी बड़ी संख्या में Tree Planatation ड्राइव पर्यावरण में संतुलन करने के लिए शुरू किए वृक्ष गंगा अभियान के तहत चलाया जा रहा है। बता दें कि इस अभियान को न केवल बड़े शहरों में बल्कि पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, अब तक 24 से अधिक छोटी बड़ी पहाडियों को हरा भरा किया जा चुका है।

वृक्ष गंगा अभियान के तहत,  केवल मुंबई की बात करें तो, यहां अश्वमेध वन में पौधारोपण किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां अब तक 80 हजार से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें से 99 फीसदी पौधे जीवित है।

यह भी पढ़ें... The Kerala Story Ban: आखिर आपको रिलीज करने में क्या है परेशानी, HC ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार से मांगा जवाब

हर रविवार को किया जाता है पौधारोपण

बता दें कि गायत्री परिवार यूथ ग्रुप की कोलकाता, बड़ोदरा, अहमदाबाद आदि शाखाओं द्वारा प्रत्येक रविवार को वृक्षारोपण का आयोजन किया जाता होता है। अकेले कोलकाता में 2010 से लगातार 653 रविवार में 165339 वृक्षों का रोपण किया गया है। इसके अलावा गायत्री परिवार के कई और ईकाईयों द्वारा भी हर रविवार वृक्षारोपण होता है।

नदियों के तट को बनाया जा रहा हरी चूनर

देश में बहने वाली गंगा, नर्मदा, बनास, मंदाकिनी सहित कई नदियों के तट पर वृक्षारोपण को नदियों को हरी चूनर के रूप में चढ़ाया जा रहा है। यानी कहा जा सकता है कि गायत्री परिवार सभी नदियों के किनारे वन बना रहा है।

औषधीय पौधे भी लगा रहा गायत्री परिवार

वहीं बताते चलें कि सामान्य पौधो के अलावा औषधीय और धार्मिक महत्व के पौधे भी लगाए जा रहे है। इस प्रकार के पौधे खासतौर पर शहरी क्षेत्रों के पार्को लगाए जा रहे है। इस प्रकार के पार्क को श्रीराम स्मृति उपवन का नाम दिया गया है। अभी तक क 150 से अधिक श्रीराम स्मृति उपवन की स्थापना की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें...  IPL 2023: कहानी यशस्वी जायसवाल की, जिन्होंने पानी पुरी बेचने से लेकर क्रिकेटर बनने तक किया सफर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article