Modi Cabinet Expansion Live Update: कैबिनेट में विस्तार से पहले कई मंत्रियों ने सौपा इस्तीफा

Modi Cabinet Expansion Live Update: कैबिनेट में विस्तार से पहले इन सारे मंत्रियों ने सौपा इस्तीफा, All these ministers submitted their resignation before Modi Cabinet Expansion Live Update

Modi Cabinet Expansion Live Update: कैबिनेट में विस्तार से पहले कई मंत्रियों ने सौपा इस्तीफा

नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी प्रमुख हैं । स्वास्थ्य मंत्रालय से डॉ. हर्षवर्धन का इस्तीफा, प्रताप चंद सारंगी की भी हुई छुट्टी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने इस्तीफा दिया है ।एक सूत्र ने बताया कि रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। हरियाणा से रतनलाल कटारिया ने भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दिया।

मोदी का फोकस यंग टीम के साथ कोरोना महामारी और खराब होती अर्थव्यवस्था का मैनेजमेंट बेहतर करना है। हालांकि, अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी समीकरणों का ध्यान रखा गया है, पर इसमें टैलेेंट का बैलेंस भी रखा गया है।

टीम मोदी के नए चेहरे

1- ज्योतिरादित्य सिंधिया
2-सर्बानंद सोनोवाल
3- भूपेंद्र यादव
4- अनुराग ठाकुर
5- मीनाक्षी लेखी
6- अनुप्रिया पटेल
7- अजय भट्ट
8- शोभा करंदजले
9- सुनीता दुग्गा
10- प्रीतम मुंडे
11- शांतनु ठाकुर
12- नारायण राणे
13-कपिल पाटिल
14-पशुपति नाथ परस्ती
15-आरसीपी सिंह
16- जी कृष्ण रेड्डी
17- पुरुषोत्तम रूपला
18- अश्विनी वैष्णवी
19- मनसुख एल. मंडाविया
20- हरदीप पुरी
21- राजीव चंद्रशेख
22- बीएल वर्मा
23- निसिथ प्रमाणिक
24- प्रतिभा भौमिकी
25- डॉ भारती पवार
26- भागवत कराडी
27- एसपी सिंह बघेल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article