/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/corona-news-1-1.jpg)
नई दिल्ली। (भाषा) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति ‘‘काफी गंभीर एवं चिंताजनक’’ हो गई है और रोगियों के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और टोसीलीजुमैब की आपूर्ति में कमी हो गई है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में 24 हजार नए मामले आए हैं। इससे एक दिन पहले कोविड-19 के करीब 19,400 मामले सामने आए थे।
We will keep a close eye on the situation for some days. If the situation deteriorates, we will take whatever step is needed to save your lives: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/QfI4HUAOmp
— ANI (@ANI) April 17, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात की और उनसे दिल्ली में कोरोना वायरस के रोगियों के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और टोसीलीजुमैब की आपूर्ति करने का आग्रह किया। केजरीवाल ने कहा कि बिस्तरों की संख्या भी कम पड़ती जा रही है और दिल्ली सरकार इन्हें बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में सरकार छह हजार नए बिस्तर जोड़ेगी, जिसमें 1300 बिस्तर यमुना क्रीड़ा परिसर और 2500 बिस्तर राधास्वामी सत्संग परिसर में बनाए जाएंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us