अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का आयोजन 31 तारीख को होगा, CM शिवराज होंगें मुख्य अतिथि

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रदेश इकाई द्वारा एक महाकुंभ का आयोजन भोपाल में किया जा रह है।  इस महाकुंभ का आयोजन सोमवार 31 तारीख को होगा।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का आयोजन 31 तारीख को होगा, CM शिवराज होंगें मुख्य अतिथि

All India Kushwaha Mahasabha: अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रदेश इकाई द्वारा एक महाकुंभ का आयोजन भोपाल में किया जा रह है।  इस महाकुंभ का आयोजन सोमवार 31 तारीख को होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश और देशभर से लगभग 50,000 से ज्यादा समाज बंधु इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

विदिशा में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया

महाकुंभ को लेकर आज प्रेस क्लब विदिशा में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस क्लब में कुशवाह महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा, युवा कुशवाह,  महासभा के अध्यक्ष सिद्धि कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

50,000 से ज्यादा समाज बंधु सम्मिलित होंगे

इस महाकुंभ में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग आयेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश और देशभर से 50,000 से ज्यादा समाज बंधु इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कहा जा रहा है कि वीदिशा से भी करीब 5000 कुशवाहा समाज के सदस्य और पदाधिकारी भोपाल जाएंगे।

महाकुंभ  का उद्देश्य

जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन समाज की सक्रिय भूमिका को राजनीतिक स्तर पर स्थान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की प्रमुख 2 पार्टियां कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही पूरे प्रदेश में 10 से 15 सीटें प्रति पार्टी की मांग की जाएगी।  प्रदेश के 45 जिले ऐसे हैं, जहां कुशवाहा समाज चुनाव के हार-जीत पर असर डाल सकती है।

ये भी पढ़ें:

Japanese Man Becomes Dog: जापान के एक शख्स ने इंसान से कुत्ता बनने के लिए 18 लाख रुपए खर्च किया, बताया कुत्ता बनने का था सपना

सिंधिया को मिला अनोखा तोहफा, गिफ्ट देख दंग रह गए सिंधिया

GST on Hostel Rent: हॉस्टल-PG में रहने वालों के लिए बुरी खबर! हॉस्टल रेंट पर देना होगा 12 प्रतिशत GST, जानिए क्या है मामला

Income Tax Return: दाखिल करने वालों ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की, आयकर विभाग ने दिया जवाब

Fifa Women World Cup: मोरक्को ने महिला विश्वकप में दक्षिण कोरिया को हराकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली खिलाड़ी

CM Shivraj, Shivraj Singh Chouhan, Kushwaha Mahasabha

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article