Kejriwal: सारे भ्रष्ट लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं : केजरीवाल

Kejriwal: सारे भ्रष्ट लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं : केजरीवाल all-corrupt-people-have-united-against-aam-aadmi-party-kejriwal

kejriwal on ED: केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, बोले - पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है ईडी

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि सभी भ्रष्ट लोग आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में 12,430 आधुनिक कक्षाओं के उद्घाटन से ऐसे लोगों को करारा जवाब मिलेगा।

केजरीवाल का ट्वीट

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि देश इन भ्रष्ट लोगों के आगे नहीं झुकेगा और आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'देश के सारे भ्रष्टाचारी हमारे खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं। आज हम दिल्ली के स्कूलों में 12,430 अत्याधुनिक क्लासरूम (कक्षाएं) शुरू करके उनको करारा जवाब देंगे। ये देश इन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकेगा। अब देश ने ठान ली है। अब देश आगे बढ़ेगा। बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे।' आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल पर पंजाब में अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाने के बाद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। केजरीवाल ने कुमार विश्वास के आरोपों को हास्यास्पद करार दिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article