Alimihan Seyiti: सबसे बुजुर्ग महिला ने दुनिया को कहा अलविदा, 135 साल में ली आंखिरी सांस

Alimihan Seyiti: सबसे बुजुर्ग महिला ने दुनिया को कहा अलविदा, 135 साल में ली आंखिरी सांस

Alimihan Seyiti

Oldest Person In China Dies: चीन की सबसे वृद्ध महिला अलीमिहान सेयती Alimihan Seyiti का शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 135 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। देश के प्रचार विभाग के अनुसार काशगर प्रांत में शुले काउंटी के कोमक्सरिक टाउनशिप निवासी सेयती का जन्म 25 जून 1886 को हुआ था।

समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, 2013 में वह ‘चाइना एसोसिएशन ऑफ गेरोंटोलॉजी एंड जेरियाट्रिक्स’ द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर थी। उनका निधन बृहस्पतिवार को हुआ। मृत्यु होने तक सेयती का एक बहुत ही सरल और नियमित दैनिक जीवन था। वह हमेशा समय पर खाना खाती थी और अपने आंगन में धूप सेंकने का आनंद लेती थी।

कोमक्सरिक को एक ‘‘दीघार्यु शहर’’ के रूप में जाना जाता है, जिसमें 90 वर्ष से अधिक आयु के कई बुजुर्ग व्यक्ति हैं। खबर के अनुसार स्थानीय सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो के लिए अनुबंधित डॉक्टर सेवा, मुफ्त वार्षिक शारीरिक जांच और मासिक सब्सिडी प्रदान की है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password