19th Asian Games: अलीगढ़ के रिंकू सिंह का भारतीय टीम में चयन, एशियाई खेलों के लिए होंगे टी-20 टीम का हिस्सा

नई दिल्ली। अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने एक बार फिर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। रिंकू सिंह का चयन अब भारतीय टीम में किया गया है।

19th Asian Games: अलीगढ़ के रिंकू सिंह का भारतीय टीम में चयन, एशियाई खेलों के लिए होंगे टी-20 टीम का हिस्सा

नई दिल्ली। अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने एक बार फिर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। आईपीएल में धमाकेदार पारी खेलकर पूरे देश में जिले का नाम रोशन करने वाले रिंकू सिंह का चयन अब भारतीय टीम में किया गया है।

रिंकू सिंह का भारतीय टीम में चयन

क्रिकेटर रिंकू सिंह अब एशियाई खेलों में शामिल होने वाली भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा होंगे और एशियाई खेलों में में शामिल होंगे। बीसीसीआई ने एशियाई खेलों के लिए सीनियर पुरुष टीम की घोषणा की है, जिसमें रिंकू सिंह का नाम शामिल है। जिसके बाद पूरे जिले में उनके प्रशंसकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

IPL में बेहतर प्रदर्शन के बाद हुआ चयन

अलीगढ़ के रिंकू सिंह पिछले कई सीजन से आईपीएल का हिस्सा हैं और कोलकाला नाइट राइडर की ओर से खेल रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्हें भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन इस सीजन में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था।

रिंकू सिंह ने 9 अप्रैल को अहमदाबाद के खेल मैदान में गुजरात के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने आखिरी ओवर में 5 छक्के मारकर पूरा मैच पलट दिया था और अपनी टीम केकेआर को जीत दिलाई थी। जिसके बाद वह पूरे देश में छा गए थे और उन्हें अब इसका फायदा मिला है और उन्हें भारतीय सीनियर पुरुष टीम का हिस्सा बनाया गया है।

18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगी प्रतियोगिता

एशियन खेलों के लिए चुनी गई सीनियर पुरुष टी-20 टीम में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को लाभ दिया गया है, जिन्होंने आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन किया है। अब यह खिलाड़ी 18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले एशियन खेलों में शामिल होंगे और भारत को चैंपियन बनाने के लिए अपना जोर लगाएंगे।

5 और खिलाड़ी शामिल

बीसीसीआई की ओर से जारी की गई टीम में ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे को स्थान दिया गया है। इसके साथ स्टैंडबाय में 5 और खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत को चैंपियन बनाने के लिए अपना जोर लगाएंगे

रिंकू के टीम में स्थान मिलने की सूचना आते ही जिले के खिलाड़ियों ने खुशी मनानी शुरू कर दी। रिंकू सिंह के कोच मसूदू जफर अमीनी ने बताया कि यह दिन अलीगढ़ के इतिहास में काफी बड़ा है। यह जिले के सभी खिलाड़ियों को प्रेरणा देने वाला है, जिससे वह और ज्यादा मेहनत करते हुए सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रिंकू ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि पूरी लगन के साथ की गई मेहनत एक दिन रंग जरूर लाती है। 

एशियन गेम्स की टीम

  1. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
  2. यशस्वी जायसवाल
  3. राहुल त्रिपाठी
  4. तिलक वर्मा
  5. रिंकू सिंह
  6. जितेश शर्मा
  7. वॉशिंगटन सुंदर
  8. शाहबाज अहमद
  9. रवि बिश्नोई
  10. आवेश खान
  11. अर्शदीप सिंह
  12. मुकेश कुमार
  13. शिवम मावी
  14. शिवम दुबे
  15. प्रभसिमरन सिंह

ये भी पढ़ें :

MP News: भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव का तीन दिवसीय मप्र दौरा, जानिए पूरा कार्यक्रम

Viral Video: 1 घंटे में किए इतने पुशअप कि बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए एक घंटे में कितने किए पुशअप्स

Asian Games 2023: Ruturaj Gaikwad के कंधों पर होगी Team India की जिम्मेदारी, इन IPL स्टार्स को मिला बड़ा मौका

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया, यशस्वी बने प्लेयर ऑफ द मैच

Happy Sawan Shivratri 2023: सावन शिवरात्रि आज, अपनों को भेजें ये भक्ति भरे मैसेज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article