Ali Akbar: जानिए कौन हैं अली अकबर जो इस्लाम छोड़कर अपनाएंगे हिंदू धर्म, क्यों लिया ये फैसला?

Ali Akbar: जानिए कौन हैं अली अकबर जो इस्लाम छोड़कर अपनाएंगे हिंदू धर्म, क्यों लिया ये फैसला? Ali Akbar: Know who is Ali Akbar who will leave Islam and adopt Hinduism, why took this decision?

Ali Akbar: जानिए कौन हैं अली अकबर जो इस्लाम छोड़कर अपनाएंगे हिंदू धर्म, क्यों लिया ये फैसला?

तिरुवनंतपुरम। मलयालम फिल्म निर्देशक और संघ परिवार के समर्थक अली अकबर Ali Akbar ने घोषणा की है कि वह और उनकी पत्नी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत तथा उनकी पत्नी की दुखद मौत पर कथित रूप से खुशी मनाने वाले सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग के विरोध में इस्लाम छोड़ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यह घोषणा की।

फिल्म निर्माता ने वीडियो में कहा, ''मैं आज से मुसलमान नहीं हूं। मैं एक भारतीय हूं।'' उन्होंने जनरल रावत की मौत से संबंधित खबरों के नीचे खुशी वाली इमोजी डालने वालों की आलोचना की और कहा कि वह ''राष्ट्र-विरोधियों'' के साथ खड़े नहीं हो सकते। फिल्म निर्देशक से राजनीतिक नेता बने अकबर ने इस साल अक्टूबर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य समिति के सदस्य के रूप में सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वह भाजपा के राज्य सचिव एके नजीर के खिलाफ केरल इकाई की संगठनात्मक स्तर की कार्रवाई से ''दुखी'' थे।हालांकि अकबर ने कहा था कि वह भाजपा के सदस्य बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article