Akshaya Tritiya 2022 आज अक्षय तृतीया पर विशेष योग, आप भी जान लें आज कौन से दान करने से मिलेगा लाभ, उपाय, पाठ

Akshaya Tritiya 2022 : आज अक्षय तृतीया पर विशेष योग, आप भी जान लें आज कौन से दान करने से मिलेगा लाभ, उपाय, पाठ

नई दिल्ली। आज पूरे देश में अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती मनाई जा रही है। Akshaya Tritiya 2022 ke khas Path ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन ग्रहों का विशेष योग तो बन ही रहा है साथ ही इस दिन किया गया खास पाठ आपके जीवन में धन की 2022 akshaya tritiya date बारिश करा सकता है। पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार मंगलवार यानि भगवान बजरंग बली के खास दिन पड़ने के कारण इस दिन श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया का दिन अक्षय फल देने वाला दिन होता है। इस दिन किए गए काम का अक्षय यानि कभी न समाप्त होने वाला फल मिलता है। यदि आप इस दिन धन की प्राप्ति के उपाय करेंगे तो आपको अपार धनदौलत की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन से ये खास पाठ —

1 — श्री कनक धारा स्त्रोत।
2 — श्री सूक्त।
3 — श्री लक्ष्मी सूक्त।
4 — विष्णु सहस्त्र नाम।
5 — पुरुष सूक्त का जाप।
6 — श्री हनुमान चा​लीसा का पाठ।

वैशाख के महीने का Akshaya Tritiya Vishesh Yog Date 2022 सबसे खास त्योहार अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya 2022 Date And Time In Hindi है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस बार की अक्षय तृतीया बेहद खास होने वाली है। क्योंकि इस दिन जो ग्रहों की स्थिति बन रही है वो 50 साल बाद बन रही है। तो वहीं इस दिन बन रहे दो खास योग 30 साल बाद बन रहे हैं। लेकिन अगर आप भी इस दिन का खास पुण्य कमाना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस दिन किस खास चीज का दान करने से फल की प्राप्ति होती है।

पानी के दान से मिलेगा पितृ होंगे प्रसन्न —

पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार वैशाख का महीना भगवान विष्णु और शिव जी के लिए खास माना जाता है। अक्षय तृतीया पर विष्णु जी के लिए खास माना जाता है। लेकिन यदि आप इस महीने का खास पुण्य कमाना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया पर गरीबों को पानी का दान बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस दिन पितरों को शांत करके अक्षय फल कमाना चाहते हैं तो आपको इस दिन पानी का दान जरूर करना चाहिए।

इस दिन आ रही है अक्षय तृतीया —
वैशाख शुक्ल की अक्षय तृतीया इस बार मंगलवार, 3 मई को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार अक्षय तृतीय इस बार मंगल रोहिणी नक्षत्र के शोभन योग भी बन रहा है। ये शुभ योग एक दो साल नहीं बल्कि पूरी 30 साल में बन रहा है।

50 साल बाद ग्रहों की ऐसी स्थिति —

आपको बता दें अक्षय तृतीया पर जो स्थिति बन रही है वह भी 50 साल के इंतजार के बाद ऐसे दुर्लभ योग लेकर आई है। जिसमें चार ग्रहों का अद्भदुत संयोग बन रहा है।

ये योग है खास —
ज्योतिषियों की गणना के अनुसार वैशाख शुक्ल तृतीया पर करीब 50 साल बाद 3 ग्रह उच्च राशि में विद्यमान रहेंगे, जबकि दो प्रमुख ग्रह स्वराशि में विराजमान होंगे। शुभ संयोग और ग्रहों की विशेष स्थिति में अक्षय तृतीया पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। इस दिन जल से भरे कलश पर फल रखकर दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 ग्रहों की अनुकूल स्थिति अपने आप में बहुत ही खास मानी जाती है। अक्षय तृतीया पर बन रहे इस शुभ संयोग में मंगल कार्य करना बहुत ही शुभ और फलदायी होगा।

ऐसे समझें ग्रहों का संयोग —

अक्षय तृतीया रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग, तैतिल करण का खास योग वृषभ राशि के चंद्रमा के साथ आ रही है।
इस दिन मंगलवार और रोहिणी नक्षत्र होने से मंगल रोहिणी योग का निर्माण होने जा रहा है।
शोभन योग इसे ज्यादा खास बना रहा है।
पांच दशक बाद ग्रहों का विशेष योग भी बन रहा है।

ये चार ग्रह हैं उच्च के —

अक्षय तृतीया पर ग्रहों की चाल
चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ
शुक्र अपनी उच्च राशि मीन
सूर्य अपनी उच्च राशि मीन

ये रहेंगे स्वराशि में

शनि कुंभ में
बृहस्पति मीन में

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password