IPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे अक्षय-टाइगर और एआर रहमान, बाद में CSK Vs RCB मुकाबला

IPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे अक्षय-टाइगर और एआर रहमान, इसके तत्काल बादचेपॉक स्टेडियम में CSK और RCB के बीच मुकाबला होगा।

IPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे अक्षय-टाइगर और एआर रहमान, बाद में CSK Vs RCB मुकाबला

   हाइलाइट्स

IPL का आगाज 22 मार्च को चेन्नई में
ओपनिंग के लिए चेपॉक स्टेडियम तैयार
अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ

IPL 2024 opening ceremony : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का बुखार क्रिकेट फैंस पर चढ़ने लगा है। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीज मुकाबले से होना है। ओपनिंग सेरेमनी में भी खूब रंग बिखरने वाला है।

   चेपॉक स्टेडियम ओपनिंग के लिए तैयार

publive-image

सिंगर एआर रहमान, सोनू निगम और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे।

इसके लिए चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। ओपनिंग सेरेमनी और मैच के पहले दिन के टिकट पहले दिन ही ऑनलाइन बिक चुके हैं।

IPL ने बुधवार, 20 मार्च को इसकी विस्तार से जानकारी दी। सेरेमनी 22 फरवरी को चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंसग (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैच से पहले शाम 6:30 बजे होगी।

यहां बता दें पिछले सीजन की ओपनिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सिंगर अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया था।

   IPL में कई बड़े सितारे कर चुके है परफॉर्म

इससे पहले IPL में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, सलमान खान और अमेरिकी सिंगर पिटबुल, कैटरीना कैफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी परफॉर्म कर चुके हैं।

publive-image

   यह खबर भी पढ़ें: IPL 2024 : सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस की बड़ी कमजोरी का किया खुलासा, बताई ये वजह

अभी IPL 2024 के 21 मैचों का शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग-2024 ( IPL 2024) के 21 मैचों का शेड्यूल पिछले महीने जारी कर दिया गया था। आम चुनाव ( लोकसभा चुनाव 2024 ) के कारण इस सीजन का पूरा शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है।

इस सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा।

पहले फेज में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी घोषित हुआ है। इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे, इनमें 4 डबल हेडर ( एक दिन में दो मुकाबले ) शामिल होंगे।

यह खबर भी पढ़ें: IPL 2024: लखनऊ के पास धांसू बल्लेबाजों की फौज, ऐसी होगी LSG Playing 11

   धोनी की CSK गत चैंपियन

IPL के पिछले सीजन का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। टीम ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। इस टूर्नामें में CSK और MI ने 5-5 खिताब जीते हैं।

   IPL 2024 का शेड्यूल

22 मार्च, 2024: चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रात 8 बजे

23 मार्च, 2024 : पंजाब किंग्स vs दिल्ली कपिटल्स - दोपहर 3:30 बजे

23 मार्च, 2024 : कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद - शाम 7:30 बजे

24 मार्च, 2024 : राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स - दोपहर 3:30 बजे

24 मार्च, 2024 : गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस - शाम 7:30 बजे

25 मार्च, 2024 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स - शाम 7:30 बजे

26 मार्च, 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस - शाम 7:30 बजे

27 मार्च, 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस - शाम 7:30 बजे

28 मार्च, 2024 : राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स - शाम 7:30 बजे

29 मार्च, 2024 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स - शाम 7:30 बजे

30 मार्च, 2024 : लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स - शाम 7:30 बजे

31 मार्च, 2024 : गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद - दोपहर 3:30 बजे

31 मार्च, 2024 : दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स - शाम 7:30 बजे

1 अप्रैल, 2024 : मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स - शाम 7:30 बजे

2 अप्रैल, 2024 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स - शाम 7:30 बजे

3 अप्रैल, 2024 : दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स - शाम 7:30 बजे

4 अप्रैल, 2024 : गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स - शाम 7:30 बजे

5 अप्रैल, 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स - शाम 7:30 बजे

6 अप्रैल, 2024 : राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे

7 अप्रैल, 2024 : मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स - दोपहर 3:30 बजे

7 अप्रैल, 2024 : लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस - शाम 7:30 बजे

    IPL 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें ?

टीवी पर IPL 2024 को लाइव देखने वाले क्रिकेट प्रेमी Star Sports के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं।

अगर आप किसी एंड्रॉइड डिवाइस ( मोबाइल, टैबलेट या टीवी ) पर लाइव स्ट्रीम देखना चाहते हैं तो लाइव मैच Jio Cinema एप्लीकेशन पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article