/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/ीाूब-75.jpg)
मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार Akshay Kumar ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन पर अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया को याद किया। उन्होंने मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने तथा दुआओं के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया।
अभिनेता की मां अरुणा भाटिया का बुधवार की सुबह निधन हो गया था। अक्षय Akshay Kumar ने टि्वटर पर एक भावुक संदेश में अपनी मां के निधन की जानकारी दी थी। अभिनेता ने बृहस्पतिवार को अपने 54वें जन्मदिन पर कहा कि उनकी मां जरूर उनके लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी।
कुमार Akshay Kumar ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ यह तो कभी नहीं चाहा था, लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहीं से मेरे लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी। आप सभी का संवेदनाएं व्यक्त करने और दुआओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी यूं ही चलती रहती है।’’ अक्षय उनकी मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर सोमवार को लंदन से देश लौट आए थे। वहां वह अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us