Akkad Bakkad Rafu Chakkar: दिवंगत फिल्मकार राज कौशल की वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज, ये एक्टर्स आएंगे नजर

Akkad Bakkad Rafu Chakkar: दिवंगत फिल्मकार राज कौशल की वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज, ये एक्टर्स आएंगे नजर Akkad Bakkad Rafu Chakkar: Late filmmaker Raj Kaushal's web series will be released on this day, these actors will be seen

Akkad Bakkad Rafu Chakkar: दिवंगत फिल्मकार राज कौशल की वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज, ये एक्टर्स आएंगे नजर

मुंबई। दिवंगत फिल्मकार राज कौशल की सीरीज 'अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर' तीन नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। डिजिटल (ओटीटी) प्लेटफॉर्म ने बुधवार को इसकी घोषणा की। 'शादी का लड्डू' और 'प्यार में कभी कभी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले राज कौशल का जून में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। दिवंगत फिल्मकार राज कौशल अभिनेत्री एवं टेलीविजन प्रस्तोता मंदिरा बेदी के पति थे।

क्राइम ड्रामा 'अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर' में विक्की अरोड़ा, अनुज रामपाल, स्वाति सेमवाल, मोहन अगाशे, शिशिर शर्मा और मनीष चौधरी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। प्राइम वीडियो की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक इस सीरीज में विक्की अरोड़ा, भार्गव शर्मा नामक एक व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर भारत का पहला 'फर्जी बैंक' खोलने की योजना बनाता है और लोगों से पैसे जमा करवाता है ताकि वह पैसे लेकर भाग जाए। 'अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर' की पटकथा अमन खान ने लिखी है जबकि इसका निर्माण रिफ्यूल प्रोडक्शन कंपनी ने किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article