Akhilesh Yadav Kannauj : 2024 के लोकसभा चुनाव में मैदान पर उतरेंगे अखिलेश ! इशारों ही इशारों में बताया प्लान

Akhilesh Yadav Kannauj : 2024 के लोकसभा चुनाव में मैदान पर उतरेंगे अखिलेश ! इशारों ही इशारों में बताया प्लान

कन्नौज। Akhilesh Yadav Kannauj  इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना प्लान बता दिया है जिसमें कह दिया कि, वे 2024 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज लोकसभा सीट से मैदान में उतरेंगे।

जानिए अखिलेश यादव ने कही बात

यहां पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि, मैनपुरी से उपचुनाव लड़ने पर सवाल पूछा गया तो अखिलेश ने कहा, ” 2024 में भी है चुनाव. हम खाली बैठकर क्या करंगे? हमारा काम ही चुनाव लड़ना है. चुनाव लड़ेंगे यहां पर, जहां पहला चुनाव लड़े हैं. वहीं से चुनाव लड़ेंगे.” आपको बताते चलें कि, पहली बार अखिलेश यादव कन्नौज और फिरोजाबाद से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने फिरोजाबाद की सीट छोड़ दी थी. जिस पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव को मैदान में उतारा गया था. जिसमें कांग्रेस के राज बब्बर ने डिंपल यादव को हराया था।

बीजेपी सांसद का बयान आया सामने 

यहां पर कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, वे कहां से चुनाव लड़ते हैं, या नहीं लड़ते हैं यह उनकी पार्टी का मसला है. लेकिन अब जनता समझ चुकी है कि परिवारवाद आगे नहीं बढ़ेगा. मुलायम सिंह जी के निधन के बाद काफी चीजें बदल चुकी है. मुलायम सिंह के बाद अखिलेश यादव पार्टी के अध्यक्ष और अब मैनपुरी में डिंपल यादव प्रत्याशी. कोई और कार्यकर्ता पार्टी में सर्वोच्च स्थान पर पहुंच ही नहीं सकता है।

करहल सीट पर है विधायक

फिलहाल यादव करहल सीट से विधायक हैं। गौरतलब है कि उन्होंने जनप्रतिनिधि के तौर पर अपना सफर वर्ष 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से ही शुरू किया था। उस वर्ष इस लोकभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर वह पहली बार सांसद बने थे। उसके बाद 2004 और 2009 में भी वह कन्नौज से ही सांसद चुने गये थे। वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2012 में ही कन्नौज लोकसभा उपचुनाव में उनकी पत्नी डिम्पल यादव ने जीत हासिल की थी। वह 2014 के आम चुनाव में भी कन्नौज से सांसद चुनी गयी थीं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में डिम्पल को भाजपा के सुब्रत पाठक के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। डिम्पल को अब सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। इसी उपचुनाव के लिये मतदान आगामी पांच दिसंबर को होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article