Advertisment

कश्मीर में हवाई यातायात फिर से बहाल किया गया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

श्रीनगर, नौ जनवरी (भाषा) श्रीनगर और घाटी के कुछ अन्य हिस्सों में ताजा बर्फबारी के कारण सुबह कई उड़ानों को रद्द किए जाने के बाद शनिवार देर दोपहर कश्मीर में हवाई यातायात बहाल कर दिया गया।

Advertisment

  भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा, 'उड़ान संचालन देर दोपहर हवाई अड्डे पर फिर से शुरू हुआ और कई विमान यहां पहुंचे और यहां से रवाना हुए।  

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में मौसम में सुधार के बाद हवाई यातायात बहाल कर दिया गया और हवाई अड्डे पर रनवे से बर्फ साफ कर दिया गया ।

इससे पहले सुबह के समय रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ था।

Advertisment

कई उड़ानें सुबह रद्द कर दी गईं, जबकि कई अन्य खराब मौसम और खराब दृश्यता के कारण देरी से संचालित हुयीं ।

इस सप्ताह की शुरूआत में भी घाटी में हवाई यातायात प्रभावित हुआ था। भारी बर्फबारी के चलते रविवार से चार दिन तक इसे निलंबित कर दिया गया और बृहस्पिवार को इसे बहाल कर दिया गया।

भाषा

शुभांशि उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें