/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Air-India-Express.jpg)
Air India Express Flight Emergency Landing: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्लेन ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरी ही थी कि इंजन में आग लग गई, जिससे पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने आनन फानन में क्रू मेंबर्स से संपर्क किया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग होते ही आग पर काबू पाया गया।
प्लेन की सेफ लैंडिंग के बाद पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बता दें कि प्लेन में कुल 179 पैसेंजर्स और 6 क्रू मेंबर्स थे, किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। कोच्चि से फ्लाइट IX 1132 ने उड़ान भरी थी।
यह हादसा देर रात करीब 11:15 बजे का बताया जा रहा है। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने हादसा होने की पुष्टि की और कहा कि स्थिति कंट्रोल में है। सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। किसी को भी किसी तरह की चोटे नहीं आई हैं।
सभी लोग सुरक्षित
एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने बताया कि प्लेन के उड़ान भरने के समय ही आग लग गई थी। हालांकि, समय रहते ही आग का पता चल गया था, जिसके बाद प्लेन पायलट एक्शन मोड में आया। उसने तभी इसकी सूचना एयरपोर्ट अधिकारियों को दे दी थी।
इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की व्यवस्था करवाई गई। प्लेन लैंडिंग से पहले रनवे पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और एयरपोर्ट स्टाफ पहुंच गए थे। साथ ही लैंडिंग होते ही फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था।
अधिकारियों ने आगे बताया कि स्टाफ कर्मियों ने पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को अपने कंट्रोल में लिया। पैसेंजर्स को सुरक्षित उतारने के बाद एंबुलेंस में एक-एक की जांच करवाई गई। आग प्लेन के इंजन में दाएं ओर लगी थी।
उन्होंने आगे कहा कि प्लेस के लैंडिंग के समय ग्राउंड सर्विस स्टाफ ने भी इंजन में आग की लपटें देखीं थीं। हालांकि, इंजन में अचानक आग किन कारणों से लगी थी उसका खुलासा नहीं हुआ है। हमने प्लेन में हादसे की गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही पैसेंजरों को दूसरी फ्लाइट में कोच्चि भेज दिया गया है।
एक महीने में तीसरी घटना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 17 मई को भी एयर इंडिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। उस फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी कि कुछ ही समय बाद ही उस फ्लाइट को लैंड करनावा पड़ा था।
दरअसल, खबरे थीं कि फ्लाइट AI-807 के एयर कंडीशन में आग अचानक लगने की दुर्गंध आ रही थी। इस फ्लाइट में कुल 175 पैसेंजर यात्रा कर रहे थे और किसी दुर्घटना से बचने के लिए पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया था।
इससे भी पहले 13 अप्रैल को इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E2702 भी खराब मौसम के चलते दिल्ली में लैंडिंग नहीं कर पाई थी। इसलिए पायलट ने फ्लाइट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया गया।
चिंता वाली बात यह थी कि जिस समय चंडीगढ़ में प्लेन लैंडिंग करने वाला था उस समय प्लेन में सिर्फ 2 मिनट का फ्यूल बचा हुआ था। अगर लैंडिंग में 2 मिनट की देरी होती तो ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi High Court: आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर लगा जुर्माना, झारखंड हाई कोर्ट ने किया दंडित
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us