Mumbai Airport News: मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं मिली व्हीलचेयर, हार्ट अटैक से हुई मौत, एयर इंडिया ने दी सफाई

Mumbai Airport News: एक 80 वर्षीय शख्स मुंबई एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर गिर गया। सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई।

Mumbai Airport News: मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं मिली व्हीलचेयर, हार्ट अटैक से हुई मौत, एयर इंडिया ने दी सफाई

हाइलाइट्स

  • बुजुर्ग को नहीं मिली व्हीलचेयर
  • 1.5 किलाेमीटर पैदल चला बुजुर्ग
  • प्लेन से टर्मिनल तक चला पैदल

Mumbai Airport News: एक 80 वर्षीय शख्स मुंबई एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर गिर गया। सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। मृतक ने अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क से एयर इंडिया की फ्लाइट में व्हीलचेयर पैसेंजर के रूप में बुकिंग करवाई थी।

व्हीलचेयर की कमी के कारण, कपल के लिए केवल एक व्हीलचेयर असिस्टेंट आया।  पत्नी व्हीलचेयर पर बैठी, जबकि पति ने उसके पीछे चलने का फैसला किया।

https://twitter.com/ArenaJet/status/1758330277619769692?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1758330277619769692%7Ctwgr%5E7cc08e20c3ff63301185ae47ccb4d262890efbb2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thelallantop.com%2Fnews%2Fpost%2Fair-india-did-not-give-wheelchair-to-80-years-old-man-he-got-a-heart-attack-while-walking

   बुजुर्ग ने टिकट बुकिंग के समय मांगी थी व्हीलचेयर

मृतक बुजुर्ग भारतीय मूल के अमेरिकी पासपोर्ट धारक थे। उन्होंने रविवार को अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 से न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और सोमवार दोपहर 2ः10 बजे मुंबई पहुंचे।

बुजुर्ग दंपति ने टिकट बुकिंग के समय ही व्हीलचेयर मांगी थी, लेकिन जब हवाई अड्डे पर उतरे तो बुजुर्ग दंपति में सिर्फ एक को व्हीलचेयर मिली।

ऐसे में बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर बैठाया और खुद उनके पीछे पैदल-पैदल चले।

   एयर इंडिया ने मामले पर दी सफाई

एयर इंडिया ने पूरे मामले को लेकर सफाई दी। एयरलाइन कपंनी ने कहा- व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उन्होंने बुजुर्ग पैसेंजर को इंतजार करने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर बिठाकर खुद पैदल चलने का विकल्प चुना था।

   यह है मामला

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 80 साल के बुजर्ग ने न्यूयॉक से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। दंपति ने अपने लिए व्हीलचेयर की बुकिंग की थी। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट जब लैंड हुई तो दंपति को सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली।

ऐसे में पति ने उसपर अपनी बुजुर्ग पत्नी को बैठाया और खुद पैदल चलने लगे। विमान से लेकर 1. 5 किलोमीटर की दूरी पर टर्मिनल में बने इमिग्रेशन काउंटर तक बुजुर्ग को पैदल जाना पड़ा।

काउंटर पर पहुंचने के बाद बुजुर्ग को चक्कर आया और हार्ट अटैक के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद बुजुर्ग को नानावती अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन इससे पहले मौत हो गई।

   पब्लिक प्लेस पर क्या हैं आपके अधिकार ?

ये हक आपको हमारे देश का कानून देता है कि अगर किसी सामान या सर्विस से आप असंतुष्ट हों तो आप मामला लेकर consumer court जा सकते हैं।  इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर कंप्लेंट दर्ज भी कर सकते हैं।

इसके अलावा Vikaspedia (online information guide launched by the Government of India)  के मुताबिक कुछ कानूनी हक भी हैं।  जो इस देश का कानून भी वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग नागरिकों को देता है।  जिसमें सार्वजनिक जगहों में बुजुर्गों और दिव्यांगों को जरूरी सुविधाएं देना शामिल है।

इसके तहत एयरपोेर्ट, बस, रेल वगैरह आदि को सीनियर सिटीजन और दिव्यांगो के लिए सहज और सुगम बनाया जाना अनिवार्य है।  साथ ही पब्लिक प्लेस में रैंप वगैरह की सुविधा भी इसमें शामिल है।  बाकी कोई भी सेवा जिसके लिए आपने पैसे दिए हों, अगर आप उससे खुश ना हों तो कानूनी रास्ता तो है ही।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article