Advertisment

Mission Oxygen: कोरोना संकट के बीच फिर वायु सेना ने संभाला मोर्चा, IAF के विमानों ने ऑक्‍सीजन टैंकों को कराया एयरलिफ्ट

author-image
Shreya Bhatia
Mission Oxygen: कोरोना संकट के बीच फिर वायु सेना ने संभाला मोर्चा, IAF के विमानों ने ऑक्‍सीजन टैंकों को कराया एयरलिफ्ट

नई दिल्ली। देश को कोरोना वायरस (Coronavirus) और ऑक्सीजन संकट (Oxygen Crisis) से उतारने के लिए भारतीय वायुसेना (India Air Force) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को वायुसेना ने तीन खाली ऑक्सीजन कंटेनर को एयरलिफ्ट कर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ पहुंचाया। यहां से इन्हें भरने के बाद ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा जाएगा। इस बात की जानकारी भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने दी है। 'दूसरी लहर' में बढ़ते कोविड संक्रमण के मामलों के बाद देश के कई अस्पतालों से ऑक्सीजन खत्म होने की खबरें आई थीं।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि वायुसेना ने इस काम में C-17 Il-76 हैवी लिफ्ट एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा वायुसेना ने कोविड टेस्टिंग सेट अप को भी लेह तक पहुंचाया। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि वायुसेना ने स्वास्थ्यकर्मियों, ऑक्सीजन कंटेनर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ट्रॉली और अन्य मेडिकल उपयोगी चीजों को एयरलिफ्ट करने के लिए अपने एयरक्राफ्ट को तैनात किया है।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें