AIIMS Recruitment 2022 : एम्स में कई पदों पर वैकेंसी, 2 लाख से अधिक होगी सैलरी

AIIMS Recruitment 2022: एम्स में कई पदों पर वैकेंसी, 2 लाख से अधिक होगी सैलरी AIIMS Recruitment 2022 Vacancy in many posts in AIIMS salary will be more than 2 lakhs vkj

AIIMS Recruitment 2022 : एम्स में कई पदों पर वैकेंसी, 2 लाख से अधिक होगी सैलरी

AIIMS Recruitment 2022: सरकारी नौकरी  की तलाश कर रहे लोगों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। एम्स ने फैकल्टी के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 जून है। योग्य उम्मीदवार एम्स दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी फैकल्टी सेल, एम्स नई दिल्ली में जमा करने की आखिरी तारीख15 जुलाई है।

इन पदों पर होगी भर्ती

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट- 1 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 3 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर ENT- 3 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल फिजिक्स- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर क्लिनिकल हेमेटोलॉजी- 3 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर स्टैटिक्स एंड डेमोग्राफी- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थीसिया- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर पीडीऐट्रिक्स- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर हॉस्पिटल एडमिन- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूक्लियर मेडिसिन- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर पैथोलॉजी- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी- 1 पद

ये होगी सैलरी

मेडिकल सुपरिटेंडेंट- 1,68,900-2,20,400 रुपये के बीच

एसोसिएट प्रोफेसर इन कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 67,700-2,08,700 रुपये के बीच

असिस्टेंट प्रोफेसर- 1,01,500 से 1,67,400 रुपये के बीच

उम्र सीमा

अधिकतम उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एसटी / एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में कोई छूट नहीं होगी।

आवेदन फीस

सामान्य और OBC 1500 रुपये , EWS और SC/ST के लिए 1200 रुपये आवेदन फीस रखी गई है।

ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in और http://www.aiims.edu के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म की प्रति 15 जुलाई तक संबंधित पते पर जमा करनी होगी।

आवेदन जमा करने का पता

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (संकाय प्रकोष्ठ)
प्रशासनिक ब्लॉक, पहली मंजिल,
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान
अंसारी नगर, नई दिल्ली- 110029

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article