Ahoi Ashtami 2023: कल है अहोई अष्‍टमी, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ahoi Ashtami 2023:  कल यानी 5 नंवबर को अहोई अष्‍टमी व्रत रखा जाएगा। जो हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है।

Ahoi Ashtami 2023: कल है अहोई अष्‍टमी, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ahoi Ashtami 2023:  कल यानी 5 नंवबर को अहोई अष्‍टमी व्रत रखा जाएगा। जो हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है।

इस दिन माताएं निर्जला उपवास रखकर बच्‍चों की लंबी उम्र की कामना करतीं हैं। आज हम इस लेख में अहोई अष्‍टमी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बार में बता रहे हैं।

Ahoi Ashtami 2023 का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी को पूरे दिन निर्जला उपवास रखा जाता है, शाम के समय तारों को अर्घ्य देकर व्रत समाप्‍त करते हैं। वहीं कुल लोग चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलते हैं। जिसके लिए शुभ मुहूर्त चंद्रोदय का समय रात 11 बजकर 45 मिनट है।

Ahoi Ashtami 2023 की पूजा विधि

- अहोई अष्टमी की पूजा संध्या काल में होती है। इस दिन दीवार या कागज पर गेरू से अहोई माता का चित्र बनाया जाता है।

- इसके अलावा आप मार्केट से भी माता ही फोटो लाकर और दीवार पर लगार पूजा कर सकते हैं।

- अहोई माता के चित्र के सामने एक चौकी बनाकर उस पर जल से भरा कलश स्‍थापित करते हैं।

- दही, आटा, चीनी या फिर गुड़ मिलाकर बने मीठे पुए का भोग अहोई माता को लगाया जाता है। इसके अलावा आटे के हलवे का भी भोग लगाया जाता है।

- व्रत रखने वाली महिलाएं रोली से कलश पर स्वास्तिक बनायें और सात टीके लगाकर व हाथों में गेहूं के सात दाने ले कर कथा सुनें

- व्रत कथा सुनने के बाद महिलांए कलश के जल से तारा या चांद को देख कर अर्घ्य दें।

- अंत में अपने सभी देवी- देवताओं पारण करें।

Ahoi Ashtami पर इस मंत्र का करें जाप

मान्‍यता है कि इस दिन ‘ॐ पार्वतीप्रियनंदनाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही अहोई अष्टमी से 45 दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से संतान प्राप्ती की इच्छा रखने वाले लोगों की मन्‍नत पूरी होती है।

ये भी पढ़ें: 

Weekly Lucky Dates 6-12 Nov: इन तारीखों में करेंगे काम तो मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

Today History: आज के दिन हुआ था हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

MP News: जांच एजेंसियों के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा, पत्र लिखकर जताई चिंता

Israel Hamas War: PM मोदी ने ऋषि सुनक से की बात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

Earthquake In Nepal: पीएम मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुए नुकसान पर जताया दुख, मदद का दिया भरोसा

Ahoi Ashtami 2023,   Ahoi Ashtami Vrat, Ahoi Ashtami puja vidhi, Ahoi Ashtami shubh muhurat, Ahoi Ashtami  2023 Vrat katha

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article